लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिखाई आंख, विदेश मंत्री बोले- उनके रहम की जरूरत नहीं 

By IANS | Updated: January 18, 2018 20:54 IST

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने अमेरिका की सहायता खत्म करने के फैसले का जवाब दिया है।

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान, अमेरिका के साथ अपने संबंधों में संतुलन स्थापित करने की कोशिश कर रहा है और सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस्लामाबाद, वाशिंगटन की सहायता के बिना रह सकता है लेकिन राष्ट्रीय अखंडता से समझौता नहीं करेगा। न्यूज इंटरनेशनल की गुरुवार को रिपोर्ट के अनुसार, वित्त पर सीनेट की स्थायी समिति को संबोधित करते हुए आसिफ ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आक्षेप के बाद वाशिंगटन के साथ संबंध सामान्य नहीं रह गए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान लाखों अफगानिस्तान शरणार्थियों की और मेजबानी नहीं कर सकता। मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि पाकिस्तान लगातार अफगान शरणार्थियों के प्रत्यावर्तन और अफगानिस्तान के साथ सीमा प्रबंधन के लिए मदद मांगता रहा है।

विदेश मंत्री ने बैठक में कहा कि पाकिस्तान पर लगातार आक्षेप करना 'अफगानिस्तान में अमेरिकी विफलता की जिम्मेदारी पाकिस्तान पर थोपने के लिए है।'

उन्होंने कहा, "हमें उनके खिलाफ खड़ा होने की जरूरत है जिन्होंने हमपर आतंकवाद को आश्रय देने का आरोप लगाया है।"  

टॅग्स :पाकिस्तानडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट