लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः इमरान खान के सामने सेना ने रखे थे तीन प्रस्ताव, पीटीआई ने गतिरोध में सेना से मदद मांगने के दावे का किया खंडन

By भाषा | Updated: April 16, 2022 07:33 IST

पूर्व मंत्रिमंडल में मानवाधिकार का प्रभार संभालने वाली शिरीन मजारी ने ट्विटर पर इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि असल में सेना ने रक्षा मंत्री परवेज खट्टक के जरिए खान से मुलाकात का वक्त मांगा था।

Open in App
ठळक मुद्दे राजनीतिक गतिरोध खत्म करने के लिए इमरान खान द्वारा सेना की मदद को उनकी पार्टी पीटीआई ने खंडन किया हैपीटीआई के एक नेता ने दावा किया, असल में सेना ने रक्षा मंत्री परवेज खट्टक के जरिए खान से मुलाकात का वक्त मांगा था

इस्लामाबादः पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी की एक वरिष्ठ नेता ने सेना के उस दावे को शुक्रवार को खारिज कर दिया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने राजनीतिक गतिरोध खत्म करने के लिए सेना के आलाकमान का रुख किया था।

पूर्व मंत्रिमंडल में मानवाधिकार का प्रभार संभालने वाली शिरीन मजारी ने ट्विटर पर इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि असल में सेना ने रक्षा मंत्री परवेज खट्टक के जरिए खान से मुलाकात का वक्त मांगा था। उन्होंने यह भी कहा कि सेना ने खान के सामने तीन प्रस्ताव रखे थे, जिनमें विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को वापस लेने के बदले में या तो अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना, पद से इस्तीफा देना या नए सिरे से चुनाव कराना शामिल था।

मजारी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं स्पष्ट कर दूं...मैं रिकॉर्ड पर बता रही हूं कि प्रधानमंत्री ने ‘राजनीतिक गतिरोध तोड़ने’ के लिए सेना से मदद नहीं मांगी थी।’’ उनका यह बयान तब आया है जब एक दिन पहले सेना प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने घोषणा की थी कि सैन्य आलाकमान राजनीतिक टकराव से दूर था और सेना प्रमुख खान के अनुरोध पर महज एक बार उनसे मिले थे। 

टॅग्स :इमरान खानPTIपाकिस्तानPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH