लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख बाजवा ने क्षेत्र में बदलते सुरक्षा हालात की समीक्षा की

By भाषा | Updated: October 5, 2021 21:46 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, पांच अक्टूबर पाकिस्तान की सेना के प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सीमा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए क्षेत्र में बदलते सुरक्षा हालात की मंगलवार को समीक्षा की।

सेना ने एक बयान जारी कर बताया कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल बाजवा ने रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय में आयोजित कोर कमांडरों के 244वें सम्मेलन की अध्यक्षता की। इस बैठक में सीमा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करते हुए क्षेत्र में बदलते सुरक्षा हालात की समीक्षा की गई।

बयान में कहा गया है कि सम्मेलन में ‘‘पाकिस्तान को अस्थिर करने और कड़ी मेहनत से स्थापित की गई शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचाने की विरोधी शक्तियों की नापाक कोशिशों को विफल करने’’ के लिए किए जा रहे उपायों से अवगत कराया गया।

बाजवा ने विदेशी सेनाओं के साथ गठजोड़ बढ़ाने और आतंकवाद रोधी अभियानों में संयुक्त अभ्यासों समेत प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित किए जाने तथा सेना की अभियानगत तैयारियों की सराहना की।

सम्मेलन में अफगानिस्तान में बढ़ते मानवीय और सुरक्षा संकट पर भी चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान इस बात को रेखांकित किया गया कि अफगानिस्तान और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सार्थक प्रयास और उसका निरंतर सहयोग अनिवार्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल