लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मस्जिद में विस्फोट, तीन लोगों की मौत, 28 लोग घायल

By भाषा | Updated: May 25, 2019 00:39 IST

 पाकिस्तान पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि विस्फोट जुमे की नमाज शुरू होने से कुछ देर पहले हुआ। विस्फोट में इमाम सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और 28 अन्य घायल हो गए ।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्वेटा में आतंकवादी हमले की निंदा की है। धानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

 पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले हुए जोरदार विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि प्रांतीय राजधानी क्वेटा के पश्तूनाबाद में रहमानिया मस्जिद में आईईडी विस्फोट किया गया। फिलहाल, किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि विस्फोट जुमे की नमाज शुरू होने से कुछ देर पहले हुआ। विस्फोट में इमाम सहित तीन लोगों की मौत हो गयी और 28 अन्य घायल हो गए । घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राष्ट्रपति डॉ. आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्वेटा में आतंकवादी हमले की निंदा की है। अल्वी ने लोगों के मारे जाने पर गहरा दुख जताया और घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि यह शक्तिशाली धमाका था। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH