लाइव न्यूज़ :

पाक टीवी होस्ट ने कहा- इमरान और सिंथिया कई दिनों तक रहे एक ही कमरे में.. सिंथिया ने बेनजीर भुट्टो को लेकर कह दी ये बात

By गुणातीत ओझा | Updated: June 7, 2020 15:57 IST

सिंथिया ने इससे पहले पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और सुर्खियां बटोरी थी। सिंथिया डी रिची ने पाक की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के लिए कुछ ऐसा कह दिया था जिससे भूचाल आ गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसिंथिया डी रिची ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे।सिंथिया डी रिची अमेरिकी नागरिक हैं। वो खुद को हर जगह पाकिस्तान प्रेमी और फिल्म निर्माता के तौर पर पेश करती हैं। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और सुर्खियां बटोरी थी।

अमेरिकी ब्लॉगर और पत्रकार सिंथिया डी रिची अब परिचय की मोहताज नहीं हैं। सिंथिया डी रिची ने पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक पर दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि 2011 में पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रपति भवन में तत्कालीन गृह मंत्री रहमान मलिक ने उनका दुष्कर्म किया था। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

वो इतने पर ही नहीं रुकीं.. उन्होंने यह भी कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। इस विवाद में पाकिस्तानी टीवी होस्ट अली सलीम भी कूद गये हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि सिंथिया से उनकी बातचीत हुई थी। इस बातचीत के क्रम में सिंथिया ने उन्हें बताया कि इमरान खान उनपर लट्टू थे और दोनों के बीच एक आकर्षण था। इमरान उनके साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते थे। सलीम ने कहा कि इमरान सिंथिया के इतने करीब थे कि दोनों कई दिनों तक एक ही कमरे में रहे।

सिंथिया डी रिची अमेरिकी नागरिक हैं। वो खुद को हर जगह पाकिस्तान प्रेमी और फिल्म निर्माता के तौर पर पेश करती हैं। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और सुर्खियां बटोरी थी। सिंथिया डी रिची ने पाक की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के लिए कुछ ऐसा कह दिया था जिससे भूचाल आ गया था। रिची ने पाकिस्तान की पीएम रहीं दिवंगत बेनजीर भुट्टो के लिए कुछ ऐसा लिखा और कहा जिसपर बवाल मच गया। दरअसल, रिची ने बेनजीर पर अपनी बात को सही ठहराने के लिए ‘इंडीसेंट कॉरसपोंडेंस: सीक्रेट सेक्स लाइफ आफ बेनजीर भुट्टो’ नाम की किताब का मुख्य पृष्ठ पोस्ट किया। रोशन मिर्जा की लिखी इस किताब में कुछ हाई प्रोफाइल पाकिस्तानी महिलाओं के सेक्सुअल एडवेंचर का उल्लेख है।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानबेनजीर भुट्टो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा