लाइव न्यूज़ :

पाक ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के बाइडन के फैसले का समर्थन किया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 21:15 IST

Open in App

प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पाकिस्तान की एक उच्च स्तरीय बैठक में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के फैसले का समर्थन किया गया। बैठक में कहा गया है कि लंबे समय तक विदेशी सैनिकों की उपस्थिति युद्धग्रस्त पड़ोसी देश (अफगानिस्तान) में कोई अलग परिणाम नहीं देती। राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में वरिष्ठ राजनीतिक एवं सैन्य नेता शरीक हुए, जिनमें पाकिस्तानी थल सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी शामिल हैं। बैठक में अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर चर्चा की गई। खान के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि बैठक में भाग लेने वालों को अफगानिस्तान के ताजा घटनाक्रम और उसके पाकिस्तान तथा क्षेत्र पर संभावित प्रभाव से अवगत कराया गया। एनएससी ने पाकिस्तान का यह रुख फिर से दोहराया कि अफगानिस्तान में संघर्ष का कभी सैन्य समाधान नहीं था। इसने कहा, ‘‘लंबे समय तक विदेशी सैनिकों की उपस्थिति बनाए रखने से अब कोई अलग परिणाम नहीं आता। इसलिए, सैनिकों को वापस बुलाने के अमेरिका के पूर्ववर्ती प्रशासन के फैसले से बाइडन प्रशासन का सहमत होना संघर्ष का एक तार्किक निष्कर्ष है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्वपाकिस्तानी सेना और सहयोगी जमात-ए-इस्लामी ने 25 मार्च 1971 को बंगाली हिंदुओं के खिलाफ कत्लेआम किया, अमेरिकी सांसद ग्रेग लैंड्समैन ने कहा-‘‘युद्ध अपराध और नरसंहार’’ माना जाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा