लाइव न्यूज़ :

Watch: बारिश में महिला अधिकारी से छाता छीनते हुए दिखाई दिए पाक पीएम, सोशल मीडिया पर लोगों ने शर्मनाक कहा

By रुस्तम राणा | Updated: June 23, 2023 20:26 IST

वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में शहबाज शरीफ को पेरिस शिखर सम्मेलन में भारी बारिश के बीच एक महिला स्टाफ सदस्य के हाथ से छाता छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं, वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ग्लोबल फाइनेंसिंग पैक्ट के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए पेरिस में हैवह अगले सप्ताह क्रेडिट लाइन समाप्त होने से पहले रोके गए पैसे को जारी कराने का अंतिम प्रयास करने के लिए वहां पहुंचे हैं

पेरिस:पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ग्लोबल फाइनेंसिंग पैक्ट के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन के लिए पेरिस में हैं। वह अगले सप्ताह क्रेडिट लाइन समाप्त होने से पहले रोके गए पैसे को जारी कराने का अंतिम प्रयास करने के लिए वहां पहुंचे हैं।

लेकिन सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी जैसे वैश्विक नेताओं के साथ उनकी बैठकों के बजाय, सोशल मीडिया पर जो ट्रेंड कर रहा है वह पलाइस ब्रोंगनिआर्ट पहुंचने का उनका वीडियो है।

वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में शहबाज शरीफ को पेरिस शिखर सम्मेलन में भारी बारिश के बीच एक महिला स्टाफ सदस्य के हाथ से छाता छीनते हुए दिखाई दे रहे हैं, वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। 

सेठ अब्दुल्लाह नाम के यूजर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की यह वीडियो शेयर करके लिखते हैं, उसने एक महिला को बरसात में छोड़ा? शहबाज शरीफ यह वास्तव में शर्मिंदगी है। यार किस कार्टून को पीएम बना दिया है इन्होंने। 

जबकि एक अन्य यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा, यह आदमी कितना शर्मनाक है।

शराह नाम के यूजर ने तो पीएम शहबाज शरीफ को पाकिस्तान का मिस्टर बीन बता दिया। 

एक यूजर ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, उन्होंने महिलाओं को बारिश में छोड़ दिया। वह पाकिस्तान के लिए कितनी शर्मिंदगी की बात है।'

टॅग्स :शहबाज शरीफपाकिस्तानवायरल वीडियोParis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा