लाइव न्यूज़ :

पाक पीएम इमरान बोले- हमने अमेरिका की फंडिंग से तैयार किए जिहादी, अब हम पर ही लगा रहे अफगानिस्तान में असफलता के आरोप!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2019 09:04 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वीकार किया है कि 1980 के दशक में अफगानिस्‍तान में रूस के खिलाफ लड़ने के लिए पाकिस्‍तान ने जेहादियों को तैयार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे11 सितंबर 2001 को किए गए आतंकवादी हमले के बाद पहली बार अमेरिका ने अफगानिस्तान में सेना भेजी थी।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका को आड़े हाथों लिया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका को आड़े हाथों लिया है। एक अंग्रेजी न्यूज चैनल RT को दिए इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया है कि 1980 में अफगानिस्‍तान में रूस के खिलाफ लड़ने के लिए पाकिस्‍तान ने जेहादियों को तैयार किया। इसके लिए पाकिस्तान को अमेरिकी एजेंसी सीआईए से पैसा दिया गया। लेकिन जब अफगानिस्तान में अमेरिका को झटके मिले तो इसके लिए वो पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है।

इमरान खान ने कहा, '80 के दशक में हमने अफगानिस्तान में सोवियत रूस से लड़ने के लिए जेहादियों को तैयार किया। इन्हें पाकिस्तान में ट्रेंड किया गया, यूएस की साआईए ने फंडिंग की और अब एक दशक बाद जब अफगानिस्तान में अमेरिका आया तो पाकिस्तान को कहना पड़ा ये जेहादी नहीं आतंकी हैं। यह बड़ा विरोधाभाषी था। मैं महसूस करता हूं कि पाकिस्तान को न्यूट्रल रहना चाहिए था लेकिन इसमें शामिल होने पर यही ग्रुप हमारे खिलाफ हो गए।'

पाक पीएम ने कहा, 'हमने 70 हजार लोग खाए, इकोनॉमी से 100 बिलियन डॉलर खर्च किए। लेकिन आखिर में अमेरिकियों ने अफगानिस्तान में सफल ना होने के लिए हमें जिम्मेदार ठहराया। मुझे लगता है कि पाकिस्तान के साथ ये अन्याय हुआ है।'

अल-कायदा द्वारा अमेरिकी सरजमीं पर 11 सितंबर 2001 को किए गए आतंकवादी हमले के बाद पहली बार अमेरिका ने अफगानिस्तान में सेना भेजी थी। अमेरिका अब अपनी सैन्य संलिप्तता को खत्म करना चाहता है और वह 2018 से तालिबान से बातचीत कर रहा है।

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिकापाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल