लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने PAK PM इमरान खान भीगी बिल्ली बन जाते हैं, पाकिस्तान ने ‘कश्मीर गवां’ दियाः बिलावल भुट्टो

By भाषा | Updated: August 27, 2019 21:03 IST

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनज़ीर भुट्टो के बेटे ने कहा, ‘‘ पहले पाकिस्तान की नीति होती थी श्रीनगर को भारत से कैसे लिया जाए। बहरहाल, इमरान खान सरकार की विफलता की वजह से अब स्थिति यह आ गई है कि हम यह सोच रहे हैं कि मुजफ्फराबाद को कैसे बचा सकते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देभुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री जानते थे कि जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करना भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में था।जब मामला विपक्ष का होता है तो खान खुद को शेर के तौर पर पेश करते हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वह भीगी बिल्ली बन जाते हैं।

पाकिस्तान के विपक्षी नेता बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने कश्मीर मुद्दे से निपटने में पूरी तरह से विफल रहने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना की।

भुट्टो ने कहा कि पाकिस्तान की पहले नीति यह होती थी कि श्रीनगर को भारत से कैसे लिया जाए, लेकिन अब चिंता इस को लेकर है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद को कैसे बचाया जाए। रावलपिंडी में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि खान सरकार की अक्षमता की वजह से पाकिस्तान ने ‘कश्मीर गवां’ दिया है।

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनज़ीर भुट्टो के बेटे ने कहा, ‘‘ पहले पाकिस्तान की नीति होती थी श्रीनगर को भारत से कैसे लिया जाए। बहरहाल, इमरान खान सरकार की विफलता की वजह से अब स्थिति यह आ गई है कि हम यह सोच रहे हैं कि मुजफ्फराबाद को कैसे बचा सकते हैं।’’

भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री जानते थे कि जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करना भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में था, बावजूद इसके खान ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा,‘‘ जब मामला विपक्ष का होता है तो खान खुद को शेर के तौर पर पेश करते हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वह भीगी बिल्ली बन जाते हैं।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खानमोदी सरकारजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?