लाइव न्यूज़ :

पाक अधिकारियों ने डेनियल पर्ल हत्या के आरोपी को बरी किये जाने के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका दायर की

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:02 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 29 जनवरी पाकिस्तानी अधिकारियों ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण एवं हत्या मामले में अलकायदा आतंकवादी अहमद उमर सईद शेख और उसके तीन सहयोगियों को बरी किये जाने के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को देश के उच्चतम न्यायालय में एक पुनरीक्षण याचिका दायर की।

अमेरिका ने इस मामले के आरोपियों को बरी करने के पाकिस्तानी उच्चतम न्यायालय के फैसले पर ‘‘नाराजगी’’ जताई, जिसके कुछ ही घंटों बाद यह याचिका दायर की गई है।

सिंध के महाभियोजक फियाज शाह ने मीडिया से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि फैसले का पुनरीक्षण करने की मांग करते हुए एक याचिका दायर की गई है और न्यायालय से बरी करने के आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया गया है।

सिंध सरकार ने याचिका में न्यायालय से अपने फैसले का पुनरीक्षण करने और आरोपियों की सजा बहाल करने का अनुरोध किया है तथा इसके लिए आदेश में कुछ खास त्रुटियों की ओर इशारा किया गया है।

सिंध सरकार ने उच्चतम न्यायालय में यह पुनरीक्षण याचिका दायर की है। गौरतलब है कि सिंध उच्च न्यायालय द्वारा आरोपियों को बरी करने का फैसला सुनाए जाने के बाद की गई अपील को शीर्ष न्यायालय ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया था।

न्यायालय ने इस सनसनीखेज मामले में, ब्रिटेन में जन्मे शेख को रिहा करने का आदेश भी दिया है।

वर्ष 2002 में कराची में ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के दक्षिण एशिया ब्यूरो प्रमुख पर्ल (38) का उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और अलकायदा के बीच संबंधों पर एक खबर के लिए जानकारी जुटा रहे थे। इसके बाद सिर कलम करके उनकी हत्या कर दी गई थी।

शेख और उसके तीन सहयोगियों को इस मामले में दोषी ठहराया गया था और सजा सुनाई गई थी।

व्हाइट हाउस ने अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के अपहरण एवं उनकी हत्या के मामले के आरोपियों को बरी करने के पाकिस्तानी उच्चतम न्यायालय के आदेश पर ‘‘नाराजगी’’ जताई।

इसके बाद, पाकिस्तान स्थित अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का यह बयान साझा किया कि उनका देश पर्ल के लिए न्याय चाहता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर