लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीका कोविड-19 के नये प्रकार के खिलाफ भी प्रभावी: अध्ययन

By भाषा | Updated: February 7, 2021 18:03 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, सात फरवरी ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित और एस्ट्राजेनेका द्वारा निर्मित कोविड-19 टीका ब्रिटेन में सामने आये कोरोना वायरस के नये प्रकार के खिलाफ भी प्रभावशाली दिखा है। यह जानकारी अनुसंधानकर्ताओं की ओर से किये जा रहे अनुसंधान से सामने आयी है।

सीएचएडीओएक्स1-एनसीओवी19 टीका विकसित करने वाले ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पाया है कि यह बीमारी के कम से कम एक प्रकार के खिलाफ प्रभावी है, जिसे बी.1.1.7 ‘केंट' कहा जाता है। इस नये प्रकार का पता पहली बार पिछले साल के अंत में दक्षिण-पूर्व ब्रिटेन में चला था।

ऑक्सफोर्ड टीके के परीक्षण संबंधी मुख्य जांचकर्ता एवं बच्चों के संक्रमण एवं प्रतिरक्षण के प्रोफेसर एंड्रयू पोलार्ड ने कहा, ‘‘ब्रिटेन में सीएचएडीओएक्स1 टीके के हमारे परीक्षण डेटा से संकेत मिलता है कि टीका न केवल मूल महामारी वायरस से बचाता है, बल्कि इसके नये स्वरूप बी.1.1.7 से भी बचाता है, जिससे 2020 के अंत में संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई थी।’’

हालांकि, एस्ट्राज़ेनेका ने कहा कि यह अभी तक पूरी तरह से निर्धारित किया जाना बाकी है कि क्या यह टीका दक्षिण अफ्रीका में सामने आये अत्यधिक संक्रामक कोरोना वायरस के कारण होने वाली गंभीर बीमारी से भी बचाता है।

अगले सप्ताह अध्ययन के प्रकाशन से पूर्व अध्ययन के एक छोटे हिस्से के हवाले से कंपनी ने विश्वास व्यक्त किया कि यह टीका गंभीर मामलों से सुरक्षा प्रदान करेगा, क्योंकि इसने अन्य कोरोना वायरस टीकों के समान ही बेअसर करने वाले एंटीबॉडी बनाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'