लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में प्रवासी भारतीयों ने ऑक्सीजन सांद्रक की खेप भारत भेजी

By भाषा | Updated: May 21, 2021 22:45 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 21 मई दक्षिण अफ्रीका में प्रवासी भारतीयों के एक सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की मदद के लिए 26 ऑक्सीजन सांद्रक भेजा है।

भारतीय महावाणिज्य दूत अंजू रंजन के सहयोग से शुरू की गयी परियोजना में ‘इंडिया क्लब साउथ अफ्रीका’ के सदस्य भी शामिल हुए जिन्होंने रैली निकालकर लोगों से ऑक्सीजन सांद्रक के लिए दान देने की अपील की।

समूचे कार्यक्रम की निगरानी कर रहे इंडिया क्लब के कार्यक्रम निदेशक जॉन फ्रांसिस ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताह से भारत कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहा है जिसमें कई लोगों की जान गयी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस संकट से निपटने के लिए हमारे सहयोगी भारतीय मदद के लिए साथ आए हैं। हमारी तरफ से यह बहुत छोटी भेंट है लेकिन उम्मीद है कि इससे जान बचाने में मदद मिलेगी।’’

फ्रांसिस ने कहा कि ये सांद्रक भारत में रेड क्रॉस को भेजे गए हैं जहां से इन्हें अन्य जगहों पर इस्तेमाल के लिए भेजा जाएगा।

भारतीय महावाणिज्य दूत ने इस कठिन घड़ी में मदद के लिए आगे आए भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी समुदाय की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'