लाइव न्यूज़ :

जापान के निवर्तमान प्रधानमंत्री अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

By भाषा | Updated: September 14, 2021 15:52 IST

Open in App

तोक्यो, 14 सितंबर (एपी) जापान के निवर्तमान प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा अगले हफ्ते वॉशिंगटन की यात्रा करेंगे जहां वह तथाकथित क्वाड देशों के तीन अन्य नेताओं के साथ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

क्वाड भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान देशों का एक समूह है। चीन के बढ़ते दबदबे के बीच चारों देश -- अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर सुरक्षित एवं आर्थिक ढांचा बनाने के लिए ‘‘स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत’’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा दे रहे हैं।

मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबू कातो ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने 24 सितंबर को होने वाले शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए सुगा को आमंत्रित किया है। अप्रैल में दोनों नेताओं के बीच बैठक के बाद यह सुगा की दूसरी वॉशिंगटन यात्रा होगी, जो उनका कार्यकाल समाप्त होने के कुछ दिनों पहले हो रही है। इससे पहले मार्च में क्वाड शिखर सम्मेलन डिजिटल तरीके से आयोजित हुआ था।

जापान के निवर्तमान नेता का विदेशी दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब सुगा की पार्टी के वरिष्ठ सांसद चुनाव से पहले व्यस्त हैं। सुगा के दौरे को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं लोकतंत्र को लेकर इसकी कूटनीति एवं प्रतिबद्धता को दिखाने का प्रयास है।

सुगा ने 29 सितंबर को लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व के चुनाव में हिस्सा नहीं लेने की घोषणा की है जिससे पार्टी के नए नेता के लिए रास्ता साफ हो गया है जो जापान का अगला प्रधानमंत्री भी बनेगा।

कातो ने कहा, ‘‘आगामी क्वाड शिखर सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है।’’

विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जापान-अमेरिका गठबंधन के महत्व या स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत के लक्ष्य को हासिल करने पर हमारा रूख एक जैसा है, चाहे कोई भी पार्टी का अगला नेता या प्रधानमंत्री बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब