लाइव न्यूज़ :

घातक हमले के बाद अमेरिकी संसद भवन को खोलने में देरी हो सकती है

By भाषा | Updated: April 3, 2021 13:31 IST

Open in App

वांशिगटन, तीन अप्रैल (एपी) अमेरिकी कैपटिल (संसद भवन) के बाहरी इलाके में घातक हमले के मद्देनजर संसद भवन के क्षेत्र को आम लोगों के लिए धीरे-धीरे खोलने में देरी हो सकती है। वहीं सांसद छह जनवरी को हुए हमले के बाद अधिक सामान्य सुरक्षा उपायों की वापसी चाहते हैं।

संसद भवन के बाहर लगे बैरिकेड में शुक्रवार दोपहर एक कार से टक्कर मारने के बाद एक पुलिस अधिकारी विल्लियम ‘बिल्ली’ एवांस की मौत हो गई है। वहीं, पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक की भी मौत हो गई है। उसको गोली उस वक्त मारी गई्र जब वह कारसे निकल कर एक चाकू ले कर पुलिस की तरफ दौड़ा था।

अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान 25 वर्षीय नोह ग्रीन के रूप में की है।

कैपटिल पुलिस ने करीब दो हफ्ते पहले ही संसद भवन के बाहरी इलाके में लगी बाड़ को हटाया था जो बड़े हिस्से को यातायात के लिए बंद करती थी। यह उपाय इस साल छह जनवरी को संसद भवन पर हुए हमले के बाद परिसर को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने छह जनवरी को इमारत पर हमला बोल दिया था। इस हिंसा में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हुई थी।

कुछ सांसदों ने बाड़ें लगाना नापसंद नहीं आया था जबकि कुछ ने इसे अनावश्यक प्रतिक्रिया बताया था। परिसर और सांसदों की सुरक्षा के मद्देनजर संसद भवन के अंदरूनी हिस्से में अब भी बाड़ लगी हुई है।

संसदों ने कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र का स्थान सभी के लिए खुला रहना चाहिए भले ही इस पर हमेशा खतरा ही क्यों न बना रहे।

मगर शुक्रवार की घटना के बाद सांसदों ने कहा कि उन्हें सतर्कता से आगे बढ़ने की जरूरत है।

ओहायो के जनप्रतिनिधि और सुरक्षा एवं कैपटिल की निगरानी करने वाली सदन की व्यय समिति के अध्यक्ष टिम रयान ने पुलिस अधिकारी और चालक की मौत पर कहा कि यह दुखद है।

उन्होंने कहा कि लेकिन सवाल उठता है कि बाड़ को हटाने के लिए क्या वातावरण पर्याप्त रूप से सुरक्षित था। यह बाड़ शायद इस तरह की घटनाओं को रोक सकती थी।

रयान ने कहा कि कोई फैसला नहीं लिया गया है और शुक्रवार की घटना के बाद सांसद हर चीज की समीक्षा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'