लाइव न्यूज़ :

ओपन स्काइज हथियार नियंत्रण समझौते में फिर से शामिल नहीं होंगे: अमेरिका ने रूस को बताया

By भाषा | Updated: May 27, 2021 23:59 IST

Open in App

वाशिंगटन, 27 मई (एपी) बाइडन प्रशासन ने बृहस्पतिवार को रूस को सूचित किया कि अमेरिका एक प्रमुख हथियार नियंत्रण समझौते में फिर से शामिल नहीं होगा। अमेरिका ने रूस को यह स्पष्टीकरण ऐसे समय दिया है जब दोनों पक्ष अपने नेताओं के बीच अगले महीने होने वाली शिखर बैठक की तैयारी कर रहे हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका की उप विदेश मंत्री वेंडी शेरमेन ने रूस के अधिकारियों को बताया कि अमेरिकी प्रशासन ने ओपन स्काई संधि में फिर से प्रवेश नहीं करने का फैसला किया है जिसके तहत दोनों देशों में सैन्य इकाइयों पर निगरानी उड़ानों की अनुमति थी। इस संधि से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को अलग कर लिया था।

बृहस्पतिवार के फैसले का यह मतलब है कि विश्व की प्रमुख परमाणु शक्तियों के बीच केवल एक मुख्य हथियार नियंत्रण संधि है जिसका नाम ‘न्यू स्टार्ट संधि’ है। ट्रंप ने न्यू स्टार्ट संधि का विस्तार करने के लिए कुछ नहीं किया, जो इस साल की शुरुआत में समाप्त होनी थी लेकिन जो बाइडन के अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर पद ग्रहण करने के बाद उनका प्रशासन इसे पांच साल के लिए विस्तारित करने के लिए तेजी से आगे बढ़ा और ओपन स्काइज संधि से हटने की समीक्षा शुरू की।

अधिकारियों ने कहा कि समीक्षा पूरी हो चुकी है और शेरमेन ने रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव को बृहस्पतिवार को ‘ओपन स्काई संधि’ में नहीं लौटने के अमेरिकी फैसले के बारे में सूचित किया। अधिकारी इस मामले पर सार्वजनिक रूप से चर्चा करने के लिए अधिकृत नहीं थे और उन्होंने यह जानकारी नाम गुप्त रखने की शर्त पर दी।

अमेरिका की ओर से यह कदम ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 16 जून को जिनेवा, स्विट्जरलैंड में बैठक करने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'