लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों, प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद पोर्टलैंड में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत

By भाषा | Updated: August 31, 2020 05:34 IST

पुलिस ने बातया कि क्षेत्र से वाहनों का यह काफिला रात साढ़े आठ बजे रवाना हुआ और इसके लगभग 15 मिनट बाद अधिकारियों ने गोलीबारी की आवाज सुनी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ‘‘एक मिनट के भीतर’’ मौके पर पहुंच गये लेकिन गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को नहीं बचाया जा सका।पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को छाती में गोली लगी। उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘यदि कोई गवाह है, उसके पास वीडियो है, या उसके पास हत्या के बारे में जानकारी है।

पोर्टलैंड: अमेरिका में ओरेगन प्रांत के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ के प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शनिवार को हुई गोलीबारी का शहर में 600 वाहनों से आये ट्रंप समर्थकों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों से कोई संबंध है या नहीं।

पुलिस ने बातया कि क्षेत्र से वाहनों का यह काफिला रात साढ़े आठ बजे रवाना हुआ और इसके लगभग 15 मिनट बाद अधिकारियों ने गोलीबारी की आवाज सुनी। अधिकारी ‘‘एक मिनट के भीतर’’ मौके पर पहुंच गये लेकिन गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को नहीं बचाया जा सका।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को छाती में गोली लगी। उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उसे किसने गोली मारी। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘यदि कोई गवाह है, उसके पास वीडियो है, या उसके पास हत्या के बारे में जानकारी है, तो उन्हें प्राइमरी डिटेक्टिवों से संपर्क करना चाहिए।’’

पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एपी देवेंद्र दिलीप दिलीप

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल