लाइव न्यूज़ :

जेएंडजे के टीके की एक खुराक कोविड-19 के संक्रमण को रोकती है लेकिन कुछ अन्य टीके के मुकाबले कम

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:53 IST

Open in App

वॉशिंगटन, 29 जनवरी (एपी) जॉनसन एंड जॉनसन का बहुप्रतीक्षित टीका एक खुराक में ही कोविड-19 के संक्रमण से रक्षा करता है लेकिन यह दो खुराक वाले टीकों जितना मजबूत नहीं है, फिर भी दुनिया को टीके की जितनी आवश्यकता है उसमें यह सहायक है।

जे एंड जे ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और सात अन्य देशों में टीके की एक खुराक मध्यम से गंभीर बीमारी की स्थिति में 66 फीसदी प्रभावी रहा।

अलग-अलग क्षेत्रों में इसकी प्रभावित अलग रही। अमेरिका में टीका ने बेहतर काम किया जहां यह कोविड-19 के गंभीर मामलों में 72 फीसदी प्रभावी था जबकि दक्षिण अफ्रीका में यह 57 फीसदी प्रभावी रहा।

जे एंड जे के वैश्विक शोध प्रमुख डॉ. मिथाई मैमन ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘एक खुराक पर जुआ खेलना वास्तव में लाभदायक रहा।’’ पूरी दुनिया में टीकाकरण के मार्ग में आई बाधाओं को देखते हुए विशेषज्ञ एक खुराक पर ज्यादा जोर दे रहे हैं।

लेकिन दो खुराक के 95 फीसदी प्रभावी होने को देखते हुए सवाल यह है कि क्या कम सुरक्षा वाले खुराक स्वीकार्य होंगे।

कंपनी ने कहा कि अमेरिका में आपातकालीन प्रयोग के लिए यह एक हफ्ते के अंदर आवेदन देगी और फिर विदेशों में आवेदन किया जाएगा। यह जून तक अमेरिका में दस करोड़ खुराक की आपूर्ति की उम्मीद करती है । साथ ही कंपनी को उम्मीद है कि अधिकारियों द्वारा मंजूरी मिलते ही वह इसकी खेप बाहर भी भेजना शुरू कर देगी।

ये प्रारंभिक निष्कर्ष हैं जिन्हें 44 हजार स्वयंसेवियों पर किए गए अध्ययन से निकाला गया है और अभी यह अध्ययन पूरा नहीं हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल