लाइव न्यूज़ :

Omicron variant: स्कॉटलैंड में ओमीक्रोन स्वरूप के छह नए केस, ब्रिटेन में कुल मामलों की संख्या नौ, ऑस्ट्रेलिया में तीन मामले, जापान ने प्रतिबंध लगाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2021 15:11 IST

Omicron variant: कोरोना वायरस का नया स्वरूप ओमीक्रोन ऑकलैंड में प्रतिबंधों में ढील देने और वैश्विक महामारी प्रतिक्रिया के नये, ज्यादा खुले चरण की तरफ बढ़ने की न्यूजीलैंड की योजना में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण अफ्रीका से सिडनी पहुंचे दो यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।विदेश से आने वाले सभी लोगों को 72 घंटे तक पृथक-वास में रखने का निर्णय लिया गया है।गैर ऑस्ट्रलियाई नागरिक और स्थायी निवासी ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।

Omicron variant: स्कॉटलैंड की सरकार ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के छह नये मामले सामने आने की घोषणा की है, जिससे ब्रिटेन में इसके कुल मामले बढ़कर नौ हो गए हैं। सरकार ने सोमवार को कहा कि इसने सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों से सभी मामलों में संक्रमितों के संपर्क में आये व्यक्तियों का पता लगाने के लिए कहा है।

स्कॉटलैंड के स्वास्थ्य मंत्री हमजा यूसुफ ने कहा कि अधिकारियों को ‘‘सतर्क’’ रहने की जरूरत है जब तक कि इस स्वरूप के बारे में अधिक जानकारी नहीं हो जाती। सप्ताहांत में, स्वास्थ्य अधिकारियों को इस स्वरूप के तीन मामलों का पता चला था, जिसके बाद ब्रिटेन सरकार ने देश में मास्क पहनने और आगमन पर जांच पर नियमों को कड़ा कर दिया था।

ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन का तीसरा मामला सामने आया है और ऐसे में नेता इस सप्ताह प्रतिबंधों में राहत देने की योजना पर पुनर्विचार कर रहे हैं। नदर्न टेरिटरी की स्वास्थ्य मंत्री नताशा फाइल्स ने बताया कि जोहानिसबर्ग से उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के डार्विन पहुंचने वाला दक्षिण अफ्रीका का 30 वर्षीय व्यक्ति नए स्वरूप से संक्रमित पाया गया। संक्रमण की पुष्टि पृथक-वास केंद्र में हुई है।

जापान ने सोमवार को घोषणा की कि वह कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के खतरे के मद्देनजर दुनियाभर से आने वाले सभी विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया। देश के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने कहा कि यह घोषणा मंगलवार से प्रभावी होगी। इस घोषणा का अर्थ है कि जापान अपनी सीमा पर लोगों के आवागमन पर नियंत्रण को बहाल करेगा, जिसमें कम अवधि के लिए आने वाले कारोबारी यात्रियों, विदेशी छात्रों और कर्मियों के लिए इस महीने की शुरुआत में ढील दी गई थी।

टॅग्स :बी.1.1529जापानकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनऑस्ट्रेलियाअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा