लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: नेपाल ने अपने नागरिकों से गैर जरूरी विदेश यात्राओं से बचने को कहा

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:18 IST

Open in App

काठमांडू, एक दिसंबर नेपाल ने बुधवार को अपने नागरिकों से कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप को लेकर बढ़ती चिंता के कारण जरूरत नहीं हो तो विदेश यात्राएं नहीं करें।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सोमवार को चेतावनी दी कि ओमीक्रोन स्वरूप से वैश्विक खतरा ‘‘काफी ज्यादा’’ है और ‘‘गंभीर परिणाम’’ के साथ इसका प्रसार हो सकता है।

नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने नागरिकों से अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी नहीं हो तब तक विदेश यात्रा नहीं करें। कुछ देशों में कोविड-19 के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप की पहचान एवं प्रसार के मद्देनजर यह अपील की गई है।

मंत्रालय ने सभी नेपाली नागरिकों से कोविड-19 के प्रति सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि नेपाल में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप का पता नहीं चला है।

मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. समीर कुमार अधिकारी ने कहा कि इस नए स्वरूप की निगरानी एवं जांच बढ़ा दी गई है।

अधिकारी ने बुधवार को यहां प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि नया स्वरूप काफी संक्रामक है और यह किसी भी उम्र समूह के लोगों को संक्रमित कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक