लाइव न्यूज़ :

डेल्टा स्वरूप की तुलना में कम खतरनाक है ओमीक्रोन : अध्ययन

By भाषा | Updated: December 23, 2021 16:36 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 23 दिसंबर ब्रिटेन में कोविड-19 के आंकड़ों पर आधारित दो अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि वायरस का ओमीक्रोन स्वरूप डेल्टा स्वरूप की तुलना में कम खतरनाक है और इसमें कम संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जरूरत पड़ती है।

इम्पीरियल कॉलेज लंदन द्वारा किए गए शोध में पाया गया कि पीसीआर की जांच में जिन लोगों में ओमीक्रोन से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है उन्हें डेल्टा स्वरूप की तुलना में अस्पताल में एक रात या इससे अधिक समय गुजारने की संभावना 40 से 45 फीसदी तक कम होती है।

अध्ययन के अनुसार, जिन लोगों को पहले संक्रमण हुआ था और अब वे ओमीक्रोन से पीड़ित हैं तो उन लोगों की तुलना में उन्हें 50 से 60 फीसदी तक अस्पताल में भर्ती कराने की कम संभावना है जिन्हें पहले संक्रमण नहीं हुआ था। वहीं जिन लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है उनके अस्पताल में भर्ती होने का खतरा ज्यादा है।

इम्पीरियल कॉलेज के प्रोफेसर नील फर्गुसन ने कहा, ‘‘हमारा विश्लेषण दिखाता है कि डेल्टा स्वरूप की तुलना में ओमीक्रोन स्वरूप में अस्पताल में भर्ती होने का जोखिम कम है।’’

वैज्ञानिक ने कहा कि ओमीक्रोन की ‘‘उच्च संचरण’’ क्षमता के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर बोझ बढ़ सकता है। ब्रिटेन में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के मामले एक दिन में एक लाख दर्ज किए गए।

इम्पीरियल कॉलेज के अध्ययन में ओमीक्रोन के 56 हजार मामले और डेल्टा के 2,69,000 माामले शामिल किए गए। इस अध्ययन की अभी तक विशेषज्ञों ने समीक्षा नहीं की है।

यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग और स्कॉटलैंड के अन्य विशेषज्ञों के शोध में भी पाया गया कि डेल्टा की तुलना में ओमीक्रोन के मामलों में अस्पताल में भर्ती कराए जाने का जोखिम दो-तिहाई कम है। हालांकि, यह अध्ययन अस्पताल में भर्ती 15 लोगों के छोटे नमूने पर आधारित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल