लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कैपिटल पर लगे बैरिकेड में कार टकराने से अधिकारी की मौत

By भाषा | Updated: April 3, 2021 00:55 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो अप्रैल (एपी) अमेरिकी संसद भवन (कैपिटल) के बाहर लगे बैरिकेड में शुक्रवार दोपहर एक कार के टकराने से दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक भी घायल हो गया। बाद में चाकू से हमला करने के संदिग्ध चालक की भी अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कैपिटल पुलिस के कार्यकारी प्रमुख वाई पिटमैन ने संवाददाताओं से कहा कि घायल अधिकारियों में से एक की हालत गंभीर थी, जिन्होंने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि इस घटना में कार चालक की भी अस्पताल में मौत हो गई।

हालांकि, पिटमैन ने मारे गए अधिकारी और कार चालक की पहचान उजागर नहीं की।

इस बीच, अधिकारियों ने इस घटना को आतंकवादी हमले से संबंधित होने से इंकार किया है। साथ ही उन्होंने शुक्रवार की घटना और छह जनवरी को हुए दंगों के बीच तत्काल किसी संबंध से भी इंकार किया है।

कार टकराने एवं गोलीबारी की यह घटना कैपिटल के पास एक तलाशी चौकी पर हुई। इस घटना ने गत छह जनवरी को अमेरिकी कैपिटल में घुसी भीड़ द्वारा मचाए गए उत्पात की यादें ताजा कर दी, जब राष्ट्रपति पद पर जो बाइडन की जीत के संबंध में अमेरिकी संसद सदस्य मतदान कर रहे थे।

कैपिटल में छह जनवरी को हुई हिंसा के दौरान कैपिटल पुलिस अधिकारी ब्रायन सिकनिक समेत पांच लोगों की मौत हुई थी।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि कार चालक के पास चाकू था, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई।

शुक्रवार की घटना के बाद अमेरिकी कैपिटल परिसर को बंद कर दिया गया और कर्मचारियों को बाहर आने या अंदर जाने से रोक दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'