लाइव न्यूज़ :

बगदादी की मौत के बाद भी खत्म नहीं हुआ है सीरिया में अमेरिका का मिशन, कुछ ऐसी है स्थिति

By भाषा | Updated: October 30, 2019 06:09 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया में तुर्की के हमले के बाद अमेरिका की भूमिका को लेकर सोमवार को कहा था, “हम इस मामले में पुलिसवाला रवैया नहीं चाहते।”

Open in App
ठळक मुद्देइस्लामिक स्टेट सरगना की नाटकीय मौत के बाद अब अमेरिका ने सीरिया के तेल क्षेत्रों को चरमपंथी समूह के साथ ही खुद सीरिया और उसके रूसी सहयोगियों से बचाने के लिए प्रयासों को तेज कर दिया है। देश के अन्य हिस्सों से अमेरिकी सैनिक वापस बुला लेने के बावजूद एक नया मिशन चलाया जा रहा है जिस पर बहुत कुछ दांव पर होगा।

इस्लामिक स्टेट सरगना की नाटकीय मौत के बाद अब अमेरिका ने सीरिया के तेल क्षेत्रों को चरमपंथी समूह के साथ ही खुद सीरिया और उसके रूसी सहयोगियों से बचाने के लिए प्रयासों को तेज कर दिया है। देश के अन्य हिस्सों से अमेरिकी सैनिक वापस बुला लेने के बावजूद एक नया मिशन चलाया जा रहा है जिस पर बहुत कुछ दांव पर होगा।

रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि सेना का तेल क्षेत्र मिशन सीरियाई कुर्दों के लिए आय भी सुनिश्चित करेगा जिन्हें इस्लामिक स्टेट कैदियों की निगरानी और समूह के शेष बचे तत्वों से निपटने में अमेरिकी बलों की मदद के काम में लगाया गया है। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब भी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुला लिया जाएगा।

ट्रंप ने सीरिया में तुर्की के हमले के बाद अमेरिका की भूमिका को लेकर सोमवार को कहा था, “हम इस मामले में पुलिसवाला रवैया नहीं चाहते।” अक्टूबर की शुरुआत में तुर्की की तरफ से अपनी सीमा के सीरियाई छोर पर “सुरक्षित जोन” बनाने के लिए सीरिया पर हमला करने की चेतावनी दिए जाने के मद्देनजर ट्रंप ने अमेरिकी बलों को इससे दूर रहने का आदेश दिया था।

अमेरिकी सेना के साथ साझेदारी कर चुके कुर्द लड़ाके इस आदेश के बाद साफ तौर पर अकेले पड़ गए थे। अमेरिका के विशेष अभियान बलों के सफल मिशन पर प्रसन्नता जाहिर करने के लिए एस्पर और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के प्रमुख मार्क मिले ने पेंटागन में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया था।

इस मिशन में आईएस सरगना अबु बकर अल बगदादी मारा गया था। एस्पर ने अल बगदादी की मौत को संगठन के लिए “जबर्दस्त झटका” बताया। मिले ने कहा कि अमेरिका ने अल बगदादी के अवशेषों को ‘उचित ढंग” से और सशस्त्र संघर्ष के कानूनों के अनुरूप निपटाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी बलों को मौके से खुफिया जानकारी मिली है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल