लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने जापान तक मार करने में सक्षम दो बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

By भाषा | Updated: December 18, 2022 20:26 IST

उत्तर कोरिया ने दो दिन पहले मुख्य अमेरिकी भूभाग तक मार करने में सक्षम एक शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) बनाने के लिए आवश्यक अहम परीक्षण करने का दावा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया ने दो दिन पहले आईसीबीएम बनाने के लिए आवश्यक अहम परीक्षण करने का दावा किया थाअब जापान तक मार करने में सक्षम परमाणु क्षमता संपन्न दो बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण कियादोनों मिसाइलों ने 550 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई पर करीब 500 किलोमीटर का सफर तय किया

सियोल: उत्तर कोरिया ने जापान तक मार करने में सक्षम परमाणु क्षमता संपन्न दो बैलिस्टिक मिसाइल का रविवार को परीक्षण किया। यह उत्तर कोरिया तथा चीन के खिलाफ अधिक आक्रामक रुख अपनाने की तोक्यो की नयी सुरक्षा रणनीति का संभावित विरोध हो सकता है। 

उत्तर कोरिया ने दो दिन पहले मुख्य अमेरिकी भूभाग तक मार करने में सक्षम एक शक्तिशाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) बनाने के लिए आवश्यक अहम परीक्षण करने का दावा किया था। दक्षिण कोरिया और जापान सरकार के अनुसार, दोनों मिसाइलों ने देश के उत्तर पश्चिमी तोंगचांगरी इलाके से 550 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई पर करीब 500 किलोमीटर का सफर तय किया और ये कोरिया प्रायद्वीप तथा जापान के बीच समुद्र में गिरीं। 

दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि अगर दोनों मिसाइलों को मानक प्रक्षेपपथ से छोड़ा जाता तो ये और दूर गिर सकती थीं। उत्तर कोरिया पड़ोसी देशों से बचने के लिए अकसर मध्यम और लंबी दूरी की मिसाइलों को ऊंचाई से छोड़ता है। हालांकि उसने अक्टूबर में जापान पर मध्यम दूरी की मिसाइल दागी थी जिसके कारण तोक्यो को वहां जगह खाली करने तथा ट्रेनों को रोकने के अलर्ट जारी करने पड़े थे। 

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार, एक आपात बैठक में दक्षिण कोरिया के शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने उत्तर कोरिया के लगातार उकसावों की निंदा की। उन्होंने कहा कि भोजन की कमी के कारण भुखमरी और ठंड से त्रस्त नागरिकों की दुर्दशा के बावजूद उत्तर कोरियाई उकसावे वाले कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान के साथ त्रिपक्षीय सुरक्षा सहयोग को मजबूत करेगा। 

जापान के उप रक्षा मंत्री तोशिरो इनो ने जापान, क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए उत्तर कोरिया की निंदा की। अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान ने कहा कि ये परीक्षण उत्तर कोरिया के सामूहिक विनाश के हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के विनाशकारी असर को दिखाते हैं। 

कुछ पर्यवेक्षकों का कहना है कि उत्तर कोरिया ने नयी मध्यम दूरी की मिसाइल का परीक्षण किया होगा जो जापान तक मार करने में सक्षम है। रविवार को हुआ परीक्षण पिछले महीने लंबी दूरी की हवासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण के बाद से उत्तर कोरिया द्वारा हथियारों का पहला सार्वजनिक परीक्षण है। 

उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को एक नए सामरिक हथियार ‘हाई-थ्रस्ट सॉलिड-फ्यूल मोटर’ का परीक्षण किया था। इससे उत्तर कोरिया को अमेरिका के मुख्य भूभाग पर हमला करने के लिए एक बैलिस्टिक मिसाइल बनाने में मदद मिल सकती है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अपने हथियारों का परीक्षण तेज कर रहा है, ताकि वह उस पर लगे प्रतिबंधों में राहत पाने एवं अन्य छूट लेने के लिए अमेरिका पर दबाव बना सके। 

टॅग्स :उत्तर कोरियाजापानमिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

कारोबारतेज आर्थिक विकास के साथ उन्नत परमाणु हथियारों से सुसज्जित मजबूत सैन्य शक्ति बनने की आवश्यकता

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धः अमेरिका ने बड़ी संख्या में ‘पैट्रियट’ मिसाइलों को यूरोप से हटाकर पश्चिम एशिया भेजा?, डोनाल्ड ट्रंप ने हिजबुल्ला से जुड़े वित्तीय नेटवर्क को किया बैन?

विश्वUS/Israel- Iran war: ईरान के मिसाइल हमले में महिला समेत 2 की मौत, इजरायल ने मोजतबा खामेनेई के अंत की कसम खाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा