उत्तर कोरिया ने तोपों से गोलाबारी का अभ्यास किया

By भाषा | Published: November 7, 2021 09:16 AM2021-11-07T09:16:48+5:302021-11-07T09:16:48+5:30

North Korea practiced artillery fire | उत्तर कोरिया ने तोपों से गोलाबारी का अभ्यास किया

उत्तर कोरिया ने तोपों से गोलाबारी का अभ्यास किया

सियोल, सात नवंबर (एपी) उत्तर कोरिया ने अपनी रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए तोपों से गोलाबारी का अभ्यास किया है, सरकारी मीडिया ने रविवार को यह खबर दी।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर दबाव बनाने के लिए उत्तर कोरिया ने यह हालिया अभ्यास किया है। अपने खिलाफ प्रतिबंधों को उत्तर कोरिया दोनों देशों की शत्रुतापूर्ण नीति बताता है।

आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बताया कि शनिवार को तोपों से गोलाबारी की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ सरकारी और सैन्य अधिकारी मौजूद थे।

खबर में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का उल्लेख नहीं किया गया है। इसमें कहा गया है कि किम ने प्रशिक्षण का अवलोकन नहीं किया। उन्होंने पिछले साल तोपों से गोलाबारी के ऐसे ही अभ्यास का अवलोकन किया था।

कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया चाहता है कि उसके प्रतिद्वंद्वी उसे परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्वीकार करें और देश पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों को कम करने के लिए काम करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: North Korea practiced artillery fire

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे