लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया ने लोगों को फांसी दी, प्योंगयांग को बंद किया : दक्षिण कोरिया की एजेंसी

By भाषा | Updated: November 27, 2020 15:42 IST

Open in App

सियोल, 27 नवंबर (एपी) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कोरोना वायरस और आर्थिक क्षति से बचाव के उपाय के तहत दो लोगों को फांसी पर चढ़ाने, समुद्र में मछली मारने पर प्रतिबंध लगाने और राजधानी प्योंगयांग को बंद करने का आदेश दिया । यह जानकारी दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने शुक्रवार को अपने सांसदों को दी।

सांसदों ने नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (एनआईएस) की निजी बैठक में शामिल होने के बाद संवाददाताओं को बताया कि किम सरकार ने विदेशों में अपने राजनयिकों को आदेश दिया है कि ऐसे किसी भी काम से बचें जो अमेरिका को उकसाता है क्योंकि वह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के उत्तर कोरिया के प्रति संभावित नये रूख को लेकर चिंतित है।

सांसद हा टाई-क्यूंग ने एनआईएस के हवाले से बताया कि किम महामारी और इसके आर्थिक प्रभाव को लेकर ‘‘काफी गुस्से’’ में हैं और ‘‘विवेकहीन कदम’’ उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एनआईएस ने सांसदों को बताया कि उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग में पिछले महीने एक हाई प्रोफाइल मनी चेंजर को फांसी पर चढ़ा दिया। उस व्यक्ति को विनिमय की गिरती दर का दोषी पाते हुए फांसी पर चढ़ाया गया।

उन्होंने एनआईएस के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया ने अगस्त में एक बड़े अधिकारी को विदेशों से आयातित माल के प्रतिबंध के सरकारी नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में फांसी पर चढ़ाया। दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी।

एनआईएस ने सांसदों को बताया कि उत्तर कोरिया ने समुद्री जल को वायरस से संक्रमित होने से बचाने के लिए मछली मारने और नमक उत्पादन पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

उत्तर कोरिया ने हाल में वायरस की चिंता के मद्देनजर प्योंगयांग और उत्तरी जांगांग प्रांत में लॉकडाउन लगा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?