लाइव न्यूज़ :

वीडियो: उत्तर कोरिया ने मिलिट्री परेड में नई बैलिस्टिक मिसाइल का किया प्रदर्शन, किम जोंग उन बोले- देश में एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं

By अनुराग आनंद | Updated: October 11, 2020 13:55 IST

उत्तर कोरिया ने अपने शक्तिशाली मिसाइलों का प्रदर्शन किया तो अमेरिकी वैज्ञानिक ने इन मिसाइलों से लदे वाहनों की तस्वीरें ट्वीट की और कहा कि यह मिसाइल ह्ववेसांग-15 इंटरकांटीनेंटल है।

Open in App
ठळक मुद्देमाना जा रहा है कि इस मिसाइल की पहुंच में अमेरिका के साथ ज्यादातर महाद्वीप आते हैं।अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कहा कि किसी वाहन के जरिये प्रक्षेपण में सक्षम यह अब तक की सबसे बड़ी लिक्विड फ्यूल आधारित मिसाइल है।

नई दिल्ली:उत्तर कोरिया में सत्ताधारी वर्कस पार्टी की 75वीं वर्षगांठ को काफी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित सैन्य परेड के दौरान नई बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन किया गया।

इससे पहले कभी भी इस इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का प्रदर्शन लोगों के बीच नहीं किया गया था। यही वजह है कि इस मौके पर उत्तर कोरिया के लोगों में भारी खुशी देखने को मिला।

रॉयटर्स के रिपोर्ट मुताबिक, ओपन न्यूक्लियर नेटवर्क की मोलिसा हैनम का कहना है कि यह मिसाइल एक मॉन्स्टर है। इसके अलावा, उत्तरी कोरिया द्वारा परीक्षण के बाद सर्वाधिक दूरी तक हमला करने वाली मिसाइल ह्वानसॉन्ग-15 का भी इस समारोह में प्रदर्शन किया गया।  

इस मौके पर उत्तरी कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन भी वहां मौजूद रहे। शनिवार को यह भव्य कार्यक्रम उत्तर कोरिया में आयोजित हुआ था। इस दौरान किम जोंग-उन ने कहा कि देश में एक भी नागरिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला है। 

किम जोंग-उन ने कोरोना महामारी को रोकने में सैन्यकर्मियों के योगदान व बलिदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश अपनी रक्षा शक्ति को मजबूत करना जारी रखेगा।

किम जोंग-उन ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए लोगों के स्वास्थ्य से अधिक जरूरी और कुछ भी नहीं है।

बता दें कि इस मिसाइल की पहुंच में अमेरिका के साथ ज्यादातर महाद्वीप आते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कहा कि किसी वाहन के जरिये प्रक्षेपण में सक्षम यह अब तक की सबसे बड़ी लिक्विड फ्यूल आधारित मिसाइल है।

अमेरिका में नए राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह के दौरान उत्तर कोरिया इस मिसाइल का परीक्षण भी कर सकता है।

टॅग्स :उत्तर कोरियाकिम जोंग उनअमेरिकामिसाइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा