लाइव न्यूज़ :

महामारी के कारण अलग-अलग देशों में समारोहों में नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे

By भाषा | Updated: December 6, 2021 17:29 IST

Open in App

लंदन, छह दिसंबर (एपी) इस साल के नोबेल पुरस्कारों के विजेताओं को सोमवार से विभिन्न देशों में आयोजित समारोहों में पुरस्कार दिए जाने की शुरुआत होगी।

लगातार दूसरे वर्ष कोरोना वायरस महामारी के कारण स्वीडन के स्टॉकहोम में रसायन विज्ञान, भौतिकी, चिकित्सा, साहित्य और अर्थशास्त्र विषय के पुरस्कार विजेताओं के लिए सीमित स्तर पर औपचारिक समारोह आयोजित किया गया है। नोबेल शांति पुरस्कार नॉर्वे के ओस्लो में दिया जाता है।

साहित्य पुरस्कार विजेता अब्दुलरजाक गुरनाह सोमवार को लंदन में स्वीडिश राजदूत के आवास पर समारोह में पुरस्कार पाने वाले पहले व्यक्ति होंगे। ब्रिटेन में रहने वाले तंजानियाई मूल के लेखक गुरनाह को अक्टूबर में नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। भौतिकी के लिए पुरस्कार विजेता जिओर्गिओ पारिसी सोमवार को रोम में एक समारोह में पुरस्कृत किए जाएंगे। अमेरिका में रहने वाले भौतिकी के विजेता स्युकुरो मनाबे, रसायन क्षेत्र के विजेता डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन और अर्थशास्त्र के विजेता जोशुआ डी एंग्रिस्ट वाशिंगटन में पुरस्कृत किए जाएंगे।

आगामी दिनों में जर्मनी और अमेरिका में कुछ और समारोह आयोजित किए जाएंगे। पुरस्कार के संस्थापक अल्बर्ट नोबेल की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को स्टॉकहोम में भी समारोह का आयोजन होगा। पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र, एक स्वर्ण पदक और 10 मिलियन क्रोन (11.5 लाख डॉलर) नकद राशि दी जाती है। कई विजेता होने पर साझा तौर पर यह राशि दी जाती है।

शांति के लिए नोबेल पुरस्कार ओस्लो में दिए जाएंगे। फिलीपीन की पत्रकार मारिया रेसा और रूस के पत्रकार दिमित्री मुरातोव के लिए शुक्रवार को वहां पर एक समारोह का आयोजन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला