ओस्लो में नहीं होगा नोबेल शांति पुरस्कार समारोह का भौतिक आयोजन

By भाषा | Published: November 18, 2020 06:10 PM2020-11-18T18:10:36+5:302020-11-18T18:10:36+5:30

Nobel Peace Prize ceremony will not be held in Oslo | ओस्लो में नहीं होगा नोबेल शांति पुरस्कार समारोह का भौतिक आयोजन

ओस्लो में नहीं होगा नोबेल शांति पुरस्कार समारोह का भौतिक आयोजन

कोपनहेगन, 18 नवंबर (एपी) नोबेल समिति ने बुधवार को कहा कि उसने और 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार विजेता विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने संयुक्त रूप से निर्णय किया है कि अगले महीने ओस्लो में होने वाला पुरस्कार समारोह कोविड-19 महामारी की वजह से भौतिक रूप से आयोजित नहीं किया जाएगा।

समिति ने एक बयान में कहा कि ओस्लो में मौजूदा प्रतिबंधों के चलते समारोह का आयोजन सही ढंग से करना संभव नहीं हो पाएगा।

संगठन की ओर से पुरस्कार प्राप्त करने के लिए डब्ल्यूएफपी के प्रमुख डेविड बीस्ले के नॉर्वे की राजधानी जाने की उम्मीद थी, लेकिन अब वह 10 दिसंबर को एक डिजिटल समारोह में पुरस्कार स्वीकार करेंगे।

डब्ल्यूएफपी को भुखमरी से लड़ाई के प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nobel Peace Prize ceremony will not be held in Oslo

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे