लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी के बारे में अभी कोई फैसला नहीं: पेंटागन

By भाषा | Updated: January 29, 2021 15:45 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 29 जनवरी पेंटागन की ओर से कहा गया कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की भविष्य में मौजूदगी के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। उसने जोर देकर कहा कि बाइडन प्रशासन युद्धग्रस्त देश में युद्ध को जिम्मेदाराना तरीके से एवं कूटनीतिक प्रक्रिया के जरिए खत्म करने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है।

पूर्ववर्ती ट्रंप प्रशासन ने बीते वर्ष फरवरी में दोहा में तालिबान के साथ एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसमें आतंकवादी समूह की ओर से सुरक्षा की गारंटी के बदले में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की बात थी।

इस समझौते के तहत अमेरिका ने 14 महीनों में अफगानिस्तान से 12,000 सैनिकों को वापस बुलाने का वादा किया है। अब वहां केवल 2,500 अमेरिकी सैनिक बचे हैं।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘इस युद्ध को खत्म करने का हमारा संकल्प निश्चित ही दृढ़ है लेकिन हम यह एक जिम्मेदारी भरे तरीके से करना चाहते हैं। राष्ट्रपति ने यह साफ किया है कि वह अमेरिकी सैनिकों को अफगानिस्तान से वापस बुलाना चाहते हैं लेकिन हम यह कूटनीतिक प्रक्रिया के जरिए एक-एक कदम उठाकर करना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान में बल के स्तर के संबंध में कोई भी फैसला वहां की सुरक्षा जरूरतों, वहां हमारी सुरक्षा संबंधी प्रतिबद्धताओं और परिस्थितियों के आधार पर लिया जाएगा और इसे लेकर हमारी सोच बिलकुल स्पष्ट है। हम इस युद्ध का जिम्मेदाराना तरीके से अंत करना चाहते हैं।’’

किर्बी ने कहा कि तालिबान हिंसा कम करने के अपने वादे को पूरा नहीं कर रहा है। वह अलकायदा से भी संबंध नहीं तोड़ रहा। उन्होंने कहा कि चूंकि वे अपने वादे पूरे नहीं कर रहे हैं तो ऐसे में वार्ता मेज पर किसी के लिए भी अपने वादे पूरा करना मुश्किल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'