लाइव न्यूज़ :

चीन का कोई सहयोगी नहीं, अमेरिका के दुनियाभर में कई साथी : ऑस्टिन

By भाषा | Updated: May 28, 2021 09:51 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 28 मई अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बृहस्पतिवार को सांसदों से कहा कि चीन का कोई सहयोगी नहीं है जबकि अमेरिका के दुनियाभर में कई सहयोगी हैं, जो उसे अधिक क्षमतावान और समर्थ बनाता है।

उन्होंने कहा कि चीन वर्तमान में और भविष्य में अमेरिका के लिए चुनौती बना रहेगा।

ऑस्टिन ने वित्तीय बजट 2022 के तहत रक्षा मंत्रालय के अनुरोध पर एक सुनवाई के दौरान रक्षा मुद्दे पर प्रतिनिधि सभा की विनियोग उपसमिति के सदस्यों को बताया, ‘‘चीन वर्तमान में और भविष्य में हमारे लिए चुनौती बना रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन ने चीन कार्य बल स्थापित किया है जो अपना काम लगभग पूरा करने वाला है और वह इस पर अपने प्रयासों को लेकर अवगत करायेगा जिससे तालमेल बनाने, दोहराव को खत्म करने और चीन की चुनौती पर अधिक कुशलता से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

ऑस्टिन ने सांसदों के सवालों के जवाब में कहा, ‘‘चीन का कोई सहयोगी नहीं है। हमारे पास दुनिया भर में कई सहयोगी हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भी निश्चित तौर पर हमारे कुछ मजबूत सहयोगी हैं। यह हमें अधिक क्षमतावान और समर्थ बनाता है।’’

उन्होंने हाल में अपनी भारत यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आपने देखा होगा कि हाल में मैंने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ अपनी पहली विदेश यात्रा कर हिंद-प्रशांत क्षेत्र के संबंध को और मजबूती देने का प्रयास किया और मुझे लगता है कि यह बहुत सार्थक दौरा था।’’

उन्होंने माना कि चीन साइबर क्षेत्र में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन ऑस्टिन ने साथ में भरोसा दिया कि अमेरिका प्रतिस्पर्धा में बना रहेगा।

इस बीच सांसद स्कॉट फ्रैंकलिन ने दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय समुद्री युद्धाभ्यास ‘रिम ऑफ पैसेफिक’ में चीन को हिस्सा लेने से रोकने के लिए एक विधेयक पेश किया। यह विधेयक चीन को तब तक रोके रखेगा जब तक कि वह उइगर मुस्लिमों के खिलाफ नरसंहार की बात मान नहीं लेता और उसका समाधान नहीं कर लेता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक