लाइव न्यूज़ :

इजराइल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं : बाइडन

By भाषा | Updated: May 22, 2021 09:11 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 मई अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइड ने कहा है कि इजराइल की सुरक्षा के प्रति उनके प्रशासन की प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फलस्तीनियों के लिए एक अलग राष्ट्र बनाकर द्वि-राष्ट्र समाधान ही दोनों के बीच संघर्ष को समाप्त कर सकता है।

बाइडन की यह टिप्पणी तब आई जब एक दिन पहले ही इजराइल और हमास के बीच मिस्र की मध्यस्थता में युद्धविराम की घोषणा के साथ 11 दिन से चला आ रहा संघर्ष समाप्त हुआ।

बाइडन ने अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मेरी प्रतिबद्धता में कोई बदलाव नहीं हुआ है, इजराइल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता, कोई तर्क-वितर्क नहीं।’’

उन्होंने कहा, “कोई बदलाव नहीं, कोई भी नहीं, लेकिन मैं आपको बताता हूं एक बदलाव हो सकता है। यह बदलाव कि हमें अब भी द्वि-राष्ट्र समाधान की जरूरत है। यही एकमात्र रास्ता है। मेरा मानना है कि हम अब आगे बढ़ सकते हैं, मेरा पहले भी यही मानना था, संघर्षविराम पर बातचीत से पहले ही।”

बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन सुनिश्चित करेगा कि अमेरिका वेस्ट बैंक में सुरक्षा उपलब्ध कराता रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने वेस्ट बैंक के लोगों के लिए सुरक्षा प्रतिबद्धता के साथ-साथ आर्थिक प्रतिबद्धता को भी नए सिरे से तैयार किया है।’’

बाइडन ने कहा कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत में उन्होंने इजराइल को संकेत दिया कि उसके लिए यरूशलम में सांप्रदायिक लड़ाई को रोकना बहुत जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसे समाप्त होना चाहिए। मैं दूसरे राष्ट्रों के साथ मिलकर एक बड़ा पैकेज तैयार करने का प्रयास कर रहा हूं जो हमास को अपनी हथियार प्रणाली का पुनर्निर्माण का मौका दिए बिना गाजा के पुनर्निर्माण के लिए वहां घरों का फिर से निर्माण करने के लिए हमारे नजरिये को साझा करता है।’’

उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी के कई सांसदों के रुख में बदलाव पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में बाइडन ने कहा कि उनकी पार्टी अब भी इजराइल का समर्थन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'