गेट्स कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी क्लास 2021 में नौ भारतीय छात्र

By भाषा | Published: April 14, 2021 11:13 PM2021-04-14T23:13:34+5:302021-04-14T23:13:34+5:30

Nine Indian Students in Gates Cambridge University Class 2021 | गेट्स कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी क्लास 2021 में नौ भारतीय छात्र

गेट्स कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी क्लास 2021 में नौ भारतीय छात्र

लंदन, 14 फरवरी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति कार्यक्रम, ‘गेट्स कैम्ब्रिज क्लास ऑफ 2021’ में दुनियाभर से चुने गए 74 विद्यार्थियों में नौ भारतीय छात्र भी शामिल हैं।

गेट्स कैम्ब्रिज छात्रवृत्ति कार्यक्रम की इस साल 20वीं वर्षगांठ है और यह कार्यक्रम बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन द्वारा 2000 में इस विश्वविद्यालय को 21 करोड़ डॉलर के दान से शुरू हुआ था। यह किसी एक व्यक्ति या संस्था की तरफ से विश्वविद्यालय को मिली सबसे बड़ी रकम थी।

इस साल यहां छात्रवृत्ति के साथ दाखिला पाने वाले भारतीयों में इला अनन्या, ऋषभ बाजोरिया, तथागत भाटिया, सूर्या डेका, निकिता झा, अन्वेषा लाहिड़ी, मिशिका मेहरोत्रा, अर्नब सरकार और समर्पिता सेन शामिल हैं।

यह छात्रवृत्ति हासिल करने का भारतीयों का अच्छा रिकॉर्ड रहा है। 2008 में 11 और 2001 में 10 भारतीयों का इसके लिये चयन हुआ था। अमेरिका के बाद भारतीय छात्रों की हिस्सेदारी इस साल छात्रवृत्ति पाने वालों में सबसे ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Nine Indian Students in Gates Cambridge University Class 2021

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे