लाइव न्यूज़ :

बाजार से लौट रहे लोगों पर मोटरसाइकिल पर सवार बंदूकधारियों ने बरसाई निर्ममता से गोलियां, 58 की मौत

By भाषा | Updated: March 17, 2021 08:50 IST

Open in App

नियामे (नाइजर), 17 मार्च (एपी) नाइजर में एक बाजार से लौट रहे लोगों पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिससे कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई।

नाइजर सरकार ने यह जानकारी दी। सोमवार को हुए इस हमले की अभी किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन जिस तिल्लाबेरी इलाके में ग्रामीणों पर हमला किया गया, वहां ‘इस्लामिक स्टेट इन द ग्रेटर सहारा’ समूह के आतंकवादी अकसर हमले करते रहते हैं।

माली और नाइजर की सीमा के निकट के बानीबांगोउ में मवेशियों के एक बड़े बाजार से जब लोग लौट रहे थे, तभी संदिग्ध आतंकवादियों ने उन पर हमला कर दिया और पास में स्थित खाद्य भंडारों में आग लगा दी।

इस संबंध में सरकार के प्रवक्ता अब्दौरहमाने जकारिया ने मंगलवार को नाइजर के सरकारी टीवी चैनल पर जानकारी दी और हमले में मारे गए लोगों के लिए तीन दिन का राष्ट्रीय शोक मनाने की घोषणा की।

इससे पहले जनवरी में तिल्लाबेरी इलाके के दो गांवों में हुए हमले में 100 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी भी किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें