लाइव न्यूज़ :

नाइजीरिया में विनाशकारी बाढ़ का कहर, 600 से ज्यादा लोगों की मौत, 13 लाख से अधिक को छोड़ना पड़ा अपना घर

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2022 11:24 IST

नाइजीरिया में बाढ़ से बुरे हालात बन गए हैं। एक आंकड़े के अनुसार अभी तक 600 से अधिक लोगों की मौत इस बाढ़ की वजह से हो गई है। वहीं लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भयावह बाढ़ से 600 से ज्यादा लोगों की मौत।नाइजीरिया के 36 राज्यों में से 27 अभी बाढ़ की चपेट में हैं, नवंबर के अंत तक कई राज्यों में जारी रह सकता है प्रकोप।नाइजीरिया में पिछले एक दशक में यह सबसे भीषण बाढ़ है, खेत और फसलें भी बड़े पैमाने पर नष्ट।

अबुजा: पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में आई भयावह बाढ़ से 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि 13 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं। इस विनाशकारी बाढ़ से नाइजीरिया मुश्किलों में फंस गया है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार नाइजीरिया के आपदा प्रबंधन मंत्री ने बताया कि पश्चिम अफ्रीकी देश में हाल की बाढ़ एक 'बड़ी' आपदा बन गई है क्योंकि अधिकांश राज्य कई चेतावनियों के बावजूद पूरी तरह से खुद को तैयार नहीं कर सके थे।

नाइजीरिया के मानवीय मामलों और आपदा प्रबंधन मंत्री सादिया उमर फारूक ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और स्थानीय अधिकारियों से सबसे अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सबसे पहले निकालने के लिए कहा।

नाइजीरिया में पिछले एक दशक में यह सबसे भीषण बाढ़ है। बाढ़ ने दस लाख से अधिक लोगों को अपने घरों को छोड़कर अन्य स्थानों स्थानांतरित कर दिया है, जबकि दो लाख से अधिक घर नष्ट हो गए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस विनाशकारी बाढ़ से नवंबर के अंत तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। नाइजीरिया दरअसल हर साल बरसात के मौसम में हल्की बाढ़ से जूझता है। हालांकि इस साल बाढ़ ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया।

देश में विनाशकारी बाढ़ का कारण भारी बारिश और जलवायु परिवर्तन बताया जा रहा है। हालांकि, विशेषज्ञों की माने तो खराब योजना और अपर्याप्त बुनियादी ढांचे ने नुकसान को और बढ़ा दिया है।

इस बाढ़ ने घरों के अलावा, खेत के बड़े हिस्से को भी नष्ट कर दिया गया है। इससे देश में बड़ी संख्या में फसल भी बर्बाद हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार बाढ़ ने नाइजीरिया के 36 राज्यों में से 27 को प्रभावित किया है।

नाइजीरिया की मौसम विज्ञान एजेंसी ने चेतावनी दी है कि देश के दक्षिण के कुछ प्रांत में नवंबर के अंत तक बाढ़ जारी रह सकती है, जिसमें डेल्टा, रिवर्स, क्रॉस रिवर, बायेलसा और अनाम्ब्रा जैसे राज्य शामिल हैं।

 

टॅग्स :नाइजीरियाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वNigeria School Horror: 303 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बनाया बंधक, नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल सेंट मैरीज घटना, उम्र 10 से 18 साल के बीच

विश्वISIS ने नाइजीरियाई ब्रिगेडियर जनरल की हत्या का किया दावा, सेना ने किया इनकार

विश्वनाइजीरियाः माध्यमिक विद्यालय से डकैतों ने 25 लड़कियों का किया अपहरण, कर्मचारी की मौत और अन्य घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका