लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी, हाई अलर्ट पर देश

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 18, 2020 22:35 IST

न्यूजीलैंड में करीब 9 हजार से अधीक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। इससे पहले मंगलवार (16 जून) को प्लेंट्री की खाड़ी में भूकंप आया था।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूजीलैंड में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है।जनहानि को बचाने के लिए सभी केंद्रों ने एक साथ चेतावनी को जारी किया है।

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड में गुरुवार (18 जून) को 7.4 तीव्रता का भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप का केंद्र न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड के एक शहर ओपोटिकी से 685 किमी उत्तर-पूर्व में है। जिसके बाद देश में सुनामी की चेतावनी कर हाईअलर्ट पर रखा गया है। 

पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि फिजी, केरमेडेक द्वीप समूह, न्यू कैलेडोनिया, न्यूजीलैंड, नीयू, टोंगा और वानुअतु में भूकंप के कारण सुनामी की लहरें आ सकती हैं। जिसको लेकर मौसम विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की मानें तो न्यूजीलैंड के नॉर्थ आइलैंड के एक शहर ओपोटिकी से 685 किमी उत्तर-पूर्व में भूकंप का केंद्र था। भूकंप के आते ही फौरन सभी केंद्रों ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए देशों से अनुरोध किया है कि वह समुद्र के किनारे बसे हुए लोगों के देखभाल की तैयारी कर लें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर जल्द से जस्द ले जाए। 

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया है कि समुद्र में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं। जब ये लहरें जमीन पर टकराएगी तो ये और भी शक्तिशाली हो जाएगी।

सुनामी का अलर्ट आते ही न्यूजीलैंड की आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि देश भूकंप के खतरे का आकलन कर रहा है।

नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने ट्वीट किया कि हम आकलन कर रहे हैं कि क्या इस भूकंप से पैदा हुई सुनामी न्यूजीलैंड को प्रभावित कर सकती है या नहीं। 

टॅग्स :न्यूज़ीलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

क्रिकेटअमेलिया केर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड का 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

क्रिकेटIND vs NZ: तिलक वर्मा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बाकी T20I मैचों से बाहर, टीम में बने रहेंगे श्रेयस अय्यर

क्रिकेटIND vs NZ, 3rd ODI: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप को टीम में शामिल किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना