लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स ने सऊदी अरब पर कटाक्ष करने वाले वीडियो हटाया, खशोगी की मौत पर था आधारित

By भाषा | Updated: January 2, 2019 18:01 IST

नेटफ्लिक्स की प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘हम विश्वस्तर पर कलाकार की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं और सऊदी अरब से वैध कानूनी अनुरोध मिलने के बाद इस एपिसोड को हटाया गया है।’’

Open in App

नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसने एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी शो के उस एपिसोड को हटा दिया है जिसमें सऊदी अरब की आलोचना की गई थी। सऊदी के कई अधिकारियों ने इसकी शिकायत की थी।

इस कदम के बाद ऑनलाइन स्वतंत्रता को लेकर एक नया सवाल खड़ा हो गया है।

‘पैट्रिऑट एक्ट विद हसन मिन्हाज’ के एक एपिसोड में इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर सऊदी अरब की कड़ी आलोचना की गई थी।

इसमें विशेष तौर पर वली अहद मोहम्मद बिन सलमान की निंदा की थी। साथ ही यमन में सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य अभियान को भी निशाना बनाया गया था।

नेटफ्लिक्स की प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘हम विश्वस्तर पर कलाकार की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं और सऊदी अरब से वैध कानूनी अनुरोध मिलने के बाद इस एपिसोड को हटाया गया है।’’

टॅग्स :जमाल खशोगीनेटफ्लिक्ससऊदी अरबसऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा