लाइव न्यूज़ :

नेटफ्लिक्स ने द क्राउन में 'डिस्क्लेमर' जोड़ने की मांग खारिज की

By भाषा | Updated: December 7, 2020 11:26 IST

Open in App

लंदन, सात दिसंबर (एपी) ऑनलाइन प्रसारण कंपनी नेटफ्लिक्स ने कहा कि ब्रिटेन के शाही परिवार को लेकर बनाए गए ‘ द क्राउन’ सीरिज में डिस्क्लेमर (जिम्मेदारी से इनकार करने वाली सूचना) जोड़ने की उनकी ‘कोई योजना नहीं’ है क्योंकि यह फिक्शन (काल्पनिक) है और ऐतिहासिक घटनाक्रमों पर आधारित है।

शनिवार को एक बयान में नेटफ्लिक्स ने कहा कि ऑनलाइन प्रसारण कंपनी ने हमेशा ड्रामा को ड्रामा के रूप में ही दर्शाया है।

नेटफ्लिक्स ने कहा, ‘‘ हमने हमेशा द क्राउन को ड्रामे के रूप मे पेश किया है और हमें आत्मविश्वास है कि हमारे सदस्य इस चीज को समझते हैं कि यह काल्पनिक कार्य है जो व्यापक रूप से ऐतिहासिक घटनाक्रमों पर आधारित है और इसके परिणामस्वरूप हमारी डिस्क्लेमर जोड़ने की कोई योजना नहीं है।’’

पिछले सप्ताह ब्रिटेन के सांस्कृतिक मंत्री ओलिवर डाउडेन ने ‘द क्राउन’ के चौथे सीजन का प्रसारण शुरू होने के बाद नेटफ्लिक्स से अपील की थी कि वे इसमें डिस्क्लेमर जोड़ें।

‘द क्राउन’ को लेकर इससे पहले वाले सीजन में भी ऐतिहासिक तथ्यों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस सीरिज के पहले सीजन का प्रसारण 2016 में हुआ था और इसमें ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को केंद्र में रखकर उनके लंबे कार्यकाल 1952 से शाही परिवार की कहानी कही जा रही है।

सीरिज का चौथा सीजन 1980 के दशक का है। इसमें ब्रिटेन की कंजर्वेटिव प्रधानमंत्री मारग्रेट थेचर को दिखाया गया है। थेचर का कार्यकाल 11 वर्ष का रहा था और उनके कार्यकाल में ब्रिटेन में कई तरह के बदलाव हुए और उनसे जुड़े विचारों को लेकर ब्रिटेन बंटा हुआ भी था।

इसके अलावा इस सीजन में प्रिंसेस डायना को दिखाया गया है, जो पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस सीजन में डायना के वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दिखाया गया है।

हालांकि ‘ द क्राउन’ को बनाने वाले पीटर मोर्गन ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि यह सीरिज काफी शोध और सही भावना के साथ बनायी गयी है। वहीं प्रिंसेस डायना के भाई चार्ल्स स्पेंसर ने भी डिस्क्लेमर जोड़ने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें