लाइव न्यूज़ :

नेपाल की शीर्ष अदात ने राष्ट्रपति की नियुक्तियों के खिलाफ याचिका पर कारण बताओ नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: February 8, 2021 00:04 IST

Open in App

काठमांडू, सात फरवरी नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा विभिन्न संवैधानिक आयोगों में की गयी नियुक्तियों को चुनौती देने वाली प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष अग्नि प्रसाद सपकोटा की रिट याचिका पर रविवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

‘काठमांडू पोस्ट’ की एक खबर के अनुसार न्यायमूर्ति प्रकाश कुमार धुंगाना की एकल पीठ ने प्रतिवादियों राष्ट्रपति भंडारी, प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली, प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति चोलेंद्र शमशेर राणा और संविधान परिषद के कार्यालय एवं नेशनल एसेम्बली के अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है।

उच्चतम न्यायालय के सूचना अधिकारी ने बताया कि शीर्ष अदालत ने प्रतिवादियों से 15 दिनों में जवाब मांगा है।

सपकोटा के वकील कृष्ण प्रसाद भंडारी और रमण श्रेष्ठ ने मांग की कि संवैधानिक आयोगों में नियुक्त किये गये लोगों को काम नहीं करने दिया जाए।

प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र ने बुधवार को राष्ट्रपति भंडारी की उपस्थिति में लगभग 48 लोगों को विभिन्न संवैधानिक निकायों में पद की शपथ दिलायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

ज़रा हटकेजब चोर खुद बन गया कैदी!, गाजियाबाद की चोरी वीडियो को देख आप भी कहेंगे- "भाई, रहने दे, तुझसे न हो पाए

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'