लाइव न्यूज़ :

नेपाली सेना के जनरल ने विदेश नीति में सेना के ‘उचित स्थान’ की वकालत की, आलोचना शुरू

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:07 IST

Open in App

(शिरिष बी प्रधान)

काठमांडू, 10 नवंबर नेपाली सेना के जनरल ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए सेना प्रमुख के पहले भारत दौरे का इस्तेमाल देश के विदेश नीति में सेना के ‘उचित स्थान’की वकालत करने में किया है।

ब्रिगेडियर जनरल संतोष बाल्लावे पौडयाल ने मंगलवार को काठमांडू पोस्ट में लिखे लेख में जोर दिया है कि बड़े और छोटे देशों की राष्ट्रीय कोशिशों में सैन्य कूटनीतिक आवश्यक हिस्सा बनती जा रही है।

नेपाली सेना के प्रवक्ता पौडयाल ने लिखा कि जनरल प्रभु राम शर्मा की भारत यात्रा ‘‘ उसकी सैन्य कूटनीति की आधारशिला है। हालांकि, यही बात देश के विदेश सेवा समुदाय के बारे में नहीं कही जा सकती जो इस शब्द के प्रति अनिच्छुक है।’’

पौडयाल का यह लेख, ‘‘ इन डिफेंस ऑफ मिलिट्री डिप्लोमेसी’ शीर्षक से छपा है और यह संयोग है कि लेख तब छपा जब जनरल शर्मा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वर्ष 1950 में शुरू परंपरा के तहत भारतीय सेना के मानद जनरल पद से सम्मानित किया।

नेपाल ने भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे को पिछले साल नवंबर में काठमांडू के दौरे के दौरान नेपाल के मानद जनरल पद से सम्मानित किया था।

पौडयाल ने लिखा, ‘‘इस यात्रा को केवल परंपरा के निर्वहन के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। बल्कि इसे सकारात्मक संपर्क के तौर पर देखा जाना ताकि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को सुलझाने के लिए सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाया जा सके।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘चूंकि दोनों देशों के बीच कई अनसुलझे मामले हैं और चिंता का विषय है।नियमित संवाद और सहयोग तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए और कूटनीतिक कार्य करने के लिए आवश्यक है।’’

नेपाली सेना के प्रवक्ता ने लिखा, ‘‘ यह वृहद राष्ट्रहित में होगा कि सैन्य कूटनीति के महत्व को स्वीकार किया जाए और उसे नियत स्थान सार्वजनिक नीति में दिया जाए।’’

पौडयाल के इस लेख की यहां आलोचना भी शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ गठबंधन में साझेदार जनता समाजवादी पार्टी के नेता रमेश चंद्र प्रधान ने कहा, ‘‘लोकतांत्रिक देश में सेना को सार्वजनिक रूप से विदेश नीति के मामले में नहीं बोलना चाहिए।’’

वरिष्ठ पत्रकार और एबीपी नेपाल डॉट कॉम के संपादक युगनाथ शर्मा पौडयाल ने कहा, ‘‘यह आश्चर्यजनक है कि नेपाली सेना को क्यों मित्र पड़ोसी देशों के साथ नेपाल की कूटनीति के बारे में बात करनी पडी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा