लाइव न्यूज़ :

नेपाल के पीएम ओली ने जन्मदिन पर देश के नक्शे वाला केक काटकर विवाद खड़ा किया

By भाषा | Updated: February 24, 2020 14:54 IST

केपी शर्मा ओली के जन्मस्थान पूर्वी नेपाल के तेहृथुम जिले में रविवार को उनके 69वें जन्मदिन का जश्न मना। इसमें उनकी पत्नी राधिका शाक्य, ओली के करीबी सहयोगी, स्कूली छात्र तथा बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए। इस अवसर के लिए खासतौर पर बनवाया गया केक हेलिकॉप्टर के जरिए काठमांडू से वहां पहुंचाया गया। केक पर देश का नक्शा बना था।

Open in App
ठळक मुद्देअन्नापूर्णा पोस्ट डेली की खबर के मुताबिक इस जश्न की तस्वीरें ऑनलाइन आई।तस्वीरों पर सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने जन्मदिन के अवसर पर देश के नक्शे वाला 15 किलोग्राम का केक काटकर विवाद खड़ा कर दिया है।

ओली के जन्मस्थान पूर्वी नेपाल के तेहृथुम जिले में रविवार को उनके 69वें जन्मदिन का जश्न मना। इसमें उनकी पत्नी राधिका शाक्य, ओली के करीबी सहयोगी, स्कूली छात्र तथा बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए। इस अवसर के लिए खासतौर पर बनवाया गया केक हेलिकॉप्टर के जरिए काठमांडू से वहां पहुंचाया गया। केक पर देश का नक्शा बना था।

अन्नापूर्णा पोस्ट डेली की खबर के मुताबिक इस जश्न की तस्वीरें ऑनलाइन आई, जिसमें ओली केक काटते और इसे बच्चों में बांटते दिखे। इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं ने नाराजगी जताई। एक उपयोगकर्ता ने इसे अपराध बताया।

एक अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि केक के रूप में नेपाल के नक्शे को काटना अनुचित है क्योंकि यह देश को टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने प्रधानमंत्री से माफी की मांग की। 

टॅग्स :नेपालकेपी ओली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?