लाइव न्यूज़ :

Nepal Plane Crash: काठमांडू में दुर्घटनाग्रस्त विमान से निकाले गए 15 शव, 19 लोग थे सवार; सभी थे सौर्य एयरलाइंस के कर्मचारी

By अंजली चौहान | Updated: July 24, 2024 13:57 IST

Nepal Plane Crash: विमान चालक दल सहित उन्नीस लोगों को लेकर पोखरा जा रहा विमान सुबह 11 बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Open in App

Nepal Plane Crash:नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार, 24 जुलाई को विमान क्रैश हादसे में करीब 15 शवों को बरामद किया गया है। प्लेन में 19 यात्री सवार थे जिनमें से अभी तक 15 शव निकाले गए हैं बाकि शवों को निकालने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि सभी सौर्य एयरलाइंस के कर्मचारी थी। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर टेकऑफ के दौरान ही विमान फिसलने के कारण वह क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई। सुबह करीब 11 बजे प्लेन पोखरा के लिए रवाना हुआ था लेकिन वह रनवे पर ही उड़ान भरते ही फिसल गया जिससे यह हादसा हो गया। 

भयावह हादसे के कई वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं जिन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना बड़ा था। 

जानकारी के अनुसार, पायलट दुर्घटना में बच गया और उसे इलाज के लिए काठमांडू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, उसका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया। डॉक्टर ने बताया कि पायलट की आंखों में चोट आई है लेकिन वह खतरे से बाहर है।

उधर विमान में लगी आग को बुझा लिया गया है। पुलिस और अग्निशमन कर्मी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं। यात्रियों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है।

गौरतलब है कि सौर्य एयरलाइंस एक घरेलू वाहक है जिसके बेड़े में सिर्फ 3 हवाई जहाज हैं, सभी बॉम्बार्डियर सीआरजे 200। प्रत्येक विमान की क्षमता 50 यात्रियों की है। फ्लाइट रडार 24 के अनुसार सौर्य दो बॉम्बार्डियर CRJ-200 क्षेत्रीय जेट विमानों के साथ नेपाल में घरेलू उड़ानें संचालित करता है, जो लगभग 20 साल पुराने हैं।

पिछले साल जनवरी में, नेपाल के पर्यटन शहर पोखरा में उतरने से ठीक पहले यति एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें पाँच भारतीयों सहित 72 लोगों की मौत हो गई थी। रॉयटर्स के अनुसार, 2000 से अब तक विमान या हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में लगभग 350 लोग मारे गए हैं। सबसे घातक दुर्घटना 1992 में हुई थी, जब पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एयरबस काठमांडू के पास पहाड़ी से टकरा गया था, जिसमें 167 लोग मारे गए थे।

टॅग्स :नेपालNepal Policeविमान दुर्घटनाहवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा