लाइव न्यूज़ :

नेपाल : संसद भंग करने के खिलाफ विपक्ष सोमवार को रिट याचिका दायर करेगा

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:50 IST

Open in App

काठमांडू, 23 मई नेपाल के विपक्षी गठबंधन ने उच्चतम न्यायालय में रिट याचिका दायर करने की योजना रविवार को टाल दी और अब वह सोमवार को राष्ट्रपति द्वारा प्रतिनिधि सभा को ‘असंवैधानिक’ रूप से भंग करने के फैसले के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख करेगा।

विपक्षी पार्टियों की रविवार को रिट याचिका दायर करने की योजना थी लेकिन उन्होंने पर्याप्त समय नहीं मिलने के मद्देनजर इसे सोमवार तक टाल दिया।

हिमालय टाइम्स ने सीपीएन-माओवादी केंद्र नेता के हवाले से बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे रिट याचिका दायर की जाएगी।

अखबार ने बताया कि गठबंधन के नेता रविवार को बैठक करने और सांसदों से हस्ताक्षर करवाने में व्यस्त रहें। इस कार्य में माआवेादी केंद्र, नेपाली कांग्रेस, जनता समाजवादी पार्टी-नेपाल, राष्ट्रीय जनमोर्चा और सत्तारूढ़ सीपीएन-यूएमएल पार्टी का माधव नेपाल गुट शामिल रहा।

माओवादी केंद्र के नेता के हवाले से अखबार ने बताया कि हस्ताक्षर एकत्र करने का अभियान समाप्त नहीं हुआ है लेकिन बहुमत साबित करने के लिए पर्याप्त सदस्यों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने शनिवार को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा (संसद का निम्न सदन) को पांच महीने में दूसरी भंग करने और 12 व 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की थी। उन्होंने यह फैसला प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा के परामर्श पर किया था जो अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री ओली और विपक्षी गठबंधन के सरकार बनाने के दावे को भी खारिज कर दिया।

ओली और विपक्षी नेता शेर बहादुर देउबा ने अलग-अलग राष्ट्रपति से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

राष्ट्रपति द्वारा संसद को फिर से भंग करने के फैसले से सचेत हुए नेपाल के विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री ओली और राष्ट्रपति भंडारी के कथित ‘असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और पीछे ले जाने वाले’ फैसले का कानूनी और राजनीतिक स्तर पर मुकाबला करने का निर्णय लिया।

विपक्षी गठबंधन ने राष्ट्रपति पर सदन में बहुमत गंवा चुके प्रधानमंत्री के साथ मिलकर देश के संविधान और लोकतंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया है।

राजनीतिक उठापटक के बीच नेपाल के प्राधिकारियों ने रविवार को उच्चतम न्यायालय की इमारत के आस-पास सुरक्षा कड़ी कर दी है।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति के शनिवार के फैसले से नेपाल में राजनीतिक संकट और गहरा गया है। इसके साथ ही यह दिसंबर 2020 के उनके फैसले की पुनवृत्ति प्रतीत होता है जब उन्होंने पहली बार ओली की सलाह पर संसद को भंग किया था।

हालांकि, उच्चतम न्यायालय ने फरवरी में संसद भंग करने के उनके फैसले को रद्द कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब