लाइव न्यूज़ :

नेपाल सरकार व माओवादी विद्रोहियों ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: March 5, 2021 21:35 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, पांच मार्च नेपाल के कट्टरपंथी माओवादी समूह के नेता नेत्र विक्रम चंद ने शुक्रवार को कहा कि उनके प्रतिबंधित संगठन और सरकार के बीच हुए शांति समझौते के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। इस समझौते का मकसद विद्रोहियों द्वारा की जाने वाली हिंसा, जबरन वसूली आदि को समाप्त करना है।

विद्रोही नेता नेत्र विक्रम चंद को विप्लव नाम से भी जाना जाता है। वह पिछले दो साल में पहली बार शुक्रवार को सामने आए। इससे पहले सरकार ने उनके समूह नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी - विप्लव पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया ताकि वह शांति समझौते पर हस्ताक्षर में शामिल हो सके।

चंद ने कहा, "मैं हर किसी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि सरकार के साथ हुए समझौते का हम पालन करेंगे।" वह यहां समझौते पर हस्ताक्षर के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और गृह मंत्री राम बहादुर थापा ने भी भाग लिया।

दोनों पक्ष बृहस्पतिवार को शांति समझौते के लिए सहमत हुए थे। सरकार ने शांति वार्ता के बाद कहा था कि उसने समूह से प्रतिबंध हटाने, जेल में बंद उसकी पार्टी के सभी सदस्यों एवं समर्थकों को रिहा करने और उनके खिलाफ सभी कानूनी मामले वापस लेने पर सहमति जताई है। वहीं समूह ने हिंसा का त्याग करने और सभी राजनीतिक मसलों को शांतिपूर्ण वार्ता के जरिए सुलझाने पर सहमति व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री ओली ने समारोह के दौरान कहा, “नेपाल शांति के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। नेपाल में अब कोई हिंसा या हिंसक टकराव बाकी नहीं रह गया है।’’

नेपाल सरकार ने मार्च 2019 में सीपीएन-बिप्लव की गतिविधियों पर उस समय प्रतिबंध लगा दिया था जब पार्टी ने काठमांडू में दो विस्फोट किए थे। उस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल