लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने पतंजलि के टीवी चैनलों को क्लीन चिट दी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:14 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 25 नवंबर नेपाल सरकार की एक जांच टीम ने योग गुरु रामदेव के पतंजलि समूह के दो टेलीविजन चैनलों को यह पाए जाने के बाद क्लीन चिट दे दी है कि काठमांडू में उनके द्वारा स्थानीय कानूनों का उल्लंघन करते हुए कोई बुनियादी ढांचा स्थापित नहीं किया गया था।

प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने पिछले हफ्ते संयुक्त रूप से रामदेव और उनके करीबी आचार्य बालकृष्ण की उपस्थिति में दो टीवी चैनलों आस्था नेपाल टीवी और पतंजलि नेपाल टीवी को लांच किया था। दो चैनलों की शुरूआत ने विवाद को जन्म दे दिया था क्योंकि नेपाली कानून मीडिया क्षेत्र में किसी भी विदेशी निवेश की अनुमति नहीं देता।

नेपाल के सूचना एवं प्रसारण विभाग के महानिदेशक गगन बहादुर हमाल ने कहा था कि दो टेलीविजन चैनलों ने कभी पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया और अगर यह पाया जाता है कि इन चैनलों ने पंजीकृत होते हुए भी बिना किसी कानूनी औपचारिकता को पूरा किए टेलीविजन कार्यक्रमों को प्रसारित करने के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है तो अधिकारी कार्रवाई करेंगे।

हमाल ने बृहस्पतिवार को फोन पर 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''हमने पाया कि उन्होंने वास्तव में टेलीविजन चैनल लॉन्च नहीं किए हैं और यहां तक ​​कि हमारे विभाग में चैनलों को पंजीकृत भी नहीं किया है।''

उन्होंने कहा कि पतंजलि समूह ने केवल प्रतीकात्मक रूप से टेलीविजन चैनल लॉन्च किए और यह भी पाया गया कि चैनलों के संचालन के लिए यहां कोई उपकरण नहीं लगाया गया था।

उन्होंने कहा, ''यदि वे सभी आवश्यक मानदंडों को पूरा करते हैं, तो हम निश्चित रूप से उन्हें नेपाल में चैनल चलाने की अनुमति देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक