लाइव न्यूज़ :

नेपाल में कैबिनेट फेरबदलः पीएम ओली के पास रक्षा मंत्रालय, तीन मंत्री शामिल, ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाला असंतुष्ट गुट ने किया विरोध

By भाषा | Updated: October 15, 2020 21:09 IST

Nepal Cabinet reshuffle: प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल समेत तीन मंत्रियों को शामिल किया है और उपप्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल के विभाग में बदलाव किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाला असंतुष्ट गुट ओली के इस नये कदम से संतुष्ट नहीं है। सत्तारूढ़ पार्टी के महासचिव पौडेल का विभाग के लिए नामांकन एक सामान्य बात है। भारतीय सेना प्रमुख की नेपाल की आगामी यात्रा से पहले नई दिल्ली को एक संकेत है।

काठमांडूः नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने अपनी कैबिनेट में फेरबदल करते हुए अहम रक्षा मंत्रालय अपने पास रखा है। ओली ने वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल समेत तीन मंत्रियों को शामिल किया है और उपप्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल के विभाग में बदलाव किया है।

सत्तारूढ़ पार्टी के करीबी एक सूत्र ने बताया कि हालांकि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के नेतृत्व वाला असंतुष्ट गुट ओली के इस नये कदम से संतुष्ट नहीं है। पार्टी सूत्र ने बताया कि वित्त मंत्रालय कुछ समय से रिक्त था और सत्तारूढ़ पार्टी के महासचिव पौडेल का विभाग के लिए नामांकन एक सामान्य बात है।

हालांकि पोखरेल को रक्षा मंत्रालय से हटाना और इस मंत्रालय को अपने पास रखने संबंधी ओली के कदम से नेपाली राजनीति और मीडिया में अटकलों का दौर शुरू हो गया है। वरिष्ठ पत्रकार और जनमंच साप्ताहिक के संपादक प्रहलाद रिजाल ने कहा, ‘‘पोखरेल को प्रधानमंत्री कार्यालय स्थानांतरित किया गया है, जो भारतीय सेना प्रमुख की नेपाल की आगामी यात्रा से पहले नई दिल्ली को एक संकेत है।’’

नेपाल सेना के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि भारत के सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे नवम्बर के पहले सप्ताह में नेपाल की यात्रा पर आयेंगे और यात्रा के विवरण पर काम किया जा रहा है।’’ रिजाल ने कहा कि रक्षा मंत्रालय से पोखरेल को हटाने के पीछे मुख्य रूप से दो कारण हो सकते हैं, एक नेपाल सेना के नेतृत्व के साथ उनका टकराव है और दूसरा यह है कि ओली भारत के साथ सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत करने के लिए दिल्ली को एक संकेत भेजना चाहते थे। 

टॅग्स :नेपालकेपी ओलीदिल्लीचीनमनोज मुकुंद नरवणे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल