लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के करीब 69 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने बाइडेन के पक्ष में मतदान किया : एग्जिट पोल

By भाषा | Updated: November 4, 2020 14:12 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, चार नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में करीब 69 प्रतिशत मतदाताओं ने डेमोक्रेटिक पार्टी प्रत्याशी जो बाइडेन के पक्ष में मतदान किया जबकि 17 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी एवं मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन किया।

यह आकलन अमेरिका के एक मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में किया गया है।

अमेरिका के सबसे बड़े मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ‘दि काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशन्स (सीएआईआर) ने मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव-2020 में मुस्लिम मतदाताओं के रुख को जानने के लिए कराए गए एग्जिट पोल के नतीजों को जारी किया।

सीएआईआर ने 844 पंजीकृत मुस्लिम मतदाताओं के परिवारों में सर्वेक्षण किया और पाया कि 84 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिनमें से 69 प्रतिशत ने बाइडेन के और 17 प्रतिशत ने ट्रंप के पक्ष में मतदान किया।

सीएआईआर ने कहा कि 10 लाख से अधिक अमेरिकी मुस्लिम मतदाताओं ने मतदान किया है जो रिकॉर्ड है।

संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी निदेशक निहाद अवद ने कहा, ‘‘ मुस्लिम समुदाय में राष्ट्रपति चुनाव सहित इस देश के विभिन्न चुनावों को प्रभावित करने की क्षमता है और इस तथ्य को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।’’

उल्लेखनीय है कि 2016 के चुनाव में ट्रंप को 13 प्रतिशत मुस्लिम मत मिले थे। वहीं इस चुनाव में उन्हें समुदाय से चार प्रतिशत अधिक यानी 17 प्रतिशत मत मिलने की संभावना है।

प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक अमेरिका में 2017 में मुसलमानों की आबादी करीब 34.5 लाख थी, जो कुल आबादी का करीब 1.1 प्रतिशत हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया