लाइव न्यूज़ :

नवाज शरीफ की पाकिस्तान वापसी, भाई शहबाज शरीफ ने जारी किया पासपोर्ट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 25, 2022 22:37 IST

पाकिस्तानी अख़बार 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' और 'जियो न्यूज़' के मुताबिक 72 साल के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के स्वदेश वापसी के लिए शहबाज शरीफ सरकार ने तत्काल पासपोर्ट जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देलंदन में निर्वासन झेल रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ जल्द ही स्वदेश आ सकते हैंशहबाज शरीफ सरकार ने नवाज़ शरीफ को तत्काल श्रेणी का पासपोर्ट जारी किया हैसाल 2019 में लाहौर हाईकोर्ट ने नवाज़ शरीफ को इलाज के लिए लंदन जाने की इजाजत दी थी

इस्लामाबाद: साल 2019 से लंदन में निर्वासन का जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ पाकिस्तान लौटने वाले हैं। पाकिस्तानी मीडिया में छपी ख़बरों के मुताबिक पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने नवाज़ शरीफ को तत्काल श्रेणी का पासपोर्ट जारी किया है। नवाज़ शरीफ साल 2019 में इलाज कराने के लिए लंदन गए थे।

पाकिस्तानी अख़बार 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' और 'जियो न्यूज़' के मुताबिक 72 साल के पूर्व प्रधानमंत्री का पासपोर्ट हालांकि सामान्य श्रेणी का है लेकिन उसे तत्काल जारी किया गया है। आपको बता दें कि वीवीआईपी और डिप्लोमेट्स के लिए अलग श्रेणी का पासपोर्ट जारी किया जाता है।

तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रह चुके नवाज़ शरीफ पर भ्रष्टाचार के कई मामलों में मुकदमा चल रहा था। साल 2019 में लाहौर हाईकोर्ट ने उन्हें इलाज के लिए लंदन जाने की इजाजत दी थी।

पीएमएल(एन) सुप्रीमो नवाज़ शरीफ ने हाल-फिलहाल लंदन में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो से मुलाकात की थी। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित खबरों के मुताबिक दोनों नेताओं ने पाकिस्तान के राजनीतिक हालात पर चर्चा की। नवाज़ शरीफ ने बिलावल भुट्टो को आश्वासन दिया था कि दोनों दलों के नेता देशहित में साथ मिलकर काम करेंगे।

पीएमएल(एन) और पीपीपी ने हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सत्ता से बेदखल करने के लिए हाथ मिला लिया था। अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद इमरान खान को इस्तीफ़ा देना पड़ा था और नवाज़ शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ ने 11 अप्रैल को पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

पाकिस्तान के पिछले 75 साल के इतिहास में आधे से ज्यादा वक्त तक  सेना ने सत्ता चलाई है। गौरतलब है कि नवाज़ शरीफ ने लंदन जाने से पहले लाहौर हाईकोर्ट को लिखित आश्वासन दिया था कि ठीक होने के बाद वो पाकिस्तान वापस आएंगे। हालांकि 2019 में लंदन जाने केबाद से ही वो लंदन में रह रहे थे।

नवाज शरीफ को अज-अजीजिया मिल भ्रष्टाचार केस में जमानत भी मिल गईथी। इस केस के चलते ही उन्हें सात साल जेल की सजा सुनाई गई थी। इमरान खान की सरकार ने नवाज़ शरीफ को लाहौर की कोट लखपत जेल में कैद किया था। 

टॅग्स :नवाज शरीफशहबाज शरीफपाकिस्तानLondon
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा