लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में नवाज शरीफ की जमीन नीलाम की गई

By भाषा | Updated: May 21, 2021 20:34 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 21 मई पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पंजाब प्रांत स्थित 11 एकड़ से ज्यादा जमीन अदालत के आदेश पर 11.2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में नीलाम की गई है।

इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने पीएमएल-एन के शीर्ष नेता शरीफ को तोशाखाना मामले में शामिल होने में विफल रहने के कारण सितंबर, 2020 में एक भगोड़ा घोषित किया था।

इसके बाद, इस्लामाबाद जवाबदेही अदालत ने शरीफ की संपत्तियों की नीलामी के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) के अनुरोध को स्वीकार कर लिया था।

अदालत ने पाकिस्तान के प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसीपी) को विभिन्न व्यवसायों में शरीफ के सभी शेयरों को बेचने और उससे हुई आय को खजाने में जमा करने का भी आदेश दिया था।

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अदालत के आदेश के मद्देनजर राजस्व प्रशासन शेखूपुरा ने बृहस्पतिवार को लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर फिरोजवतवान स्थित शरीफ की 88.4 कनाल (11 एकड़, 4 मरला) जमीन को 11.2 करोड़ रुपये में नीलाम कर दिया।’’

उन्होंने कहा कि 70 लाख रुपये प्रति एकड़ के लिए आरक्षित मूल्य था। उन्होंने कहा कि सरकार अदालत के आदेश पर प्रांत में शरीफ की अन्य संपत्तियों की भी नीलामी करेगी।

नीलामी के दौरान लगभग छह दावेदार उपस्थित हुए और उक्त भूमि के स्वामित्व का दावा किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से नीलामी रोकने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

दावेदार अशरफ मलिक ने कहा कि यह जमीन उन्होंने शरीफ से 29 मई, 2019 के एक बिक्री समझौते के तहत 7.5 करोड़ रुपये का भुगतान करके हासिल की थी।

उन्होंने कहा कि लेनदेन बैंकिंग चैनलों के माध्यम से किया गया था, लेकिन चूंकि शरीफ को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में वह लंदन रवाना हो गए थे, समझौते को निष्पादित नहीं किया जा सका और भूमि को लेकर एक मुकदमा शेखूपुरा के वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश के पास लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'