लाइव न्यूज़ :

पेलोसी की ताइवान यात्रा का चीन ने दिया जवाब, अमेरिका के साथ होने वाली रक्षा बैठकों और जलवायु वार्ता को किया स्थगित

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2022 16:58 IST

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बीजिंग चीन-अमेरिका जलवायु परिवर्तन वार्ता को निलंबित कर देगा। इसके साथ ही सैन्य नेताओं के साथ-साथ दो सुरक्षा बैठकों के लिए निक्स की योजना को भी रद्द कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय ने कहा कि बीजिंग चीन-अमेरिका जलवायु परिवर्तन वार्ता को निलंबित कर देगा।साथ ही दोनों देशों के बीच होने वाली दो सुरक्षा बैठकों के लिए निक्स की योजना को भी रद्द किया

बीजिंग: चीन अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से अमेरिका पर भड़का हुआ है। ऐसे में चीन ने शुक्रवार को अमेरिका को जवाब दिया है। ड्रैगन देश ने कहा है कि वह इस सप्ताह संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ होने वाली कई रक्षा बैठकों और प्रमुख जलवायु वार्ता को स्थगित कर रहा है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बीजिंग चीन-अमेरिका जलवायु परिवर्तन वार्ता को निलंबित कर देगा। इसके साथ ही सैन्य नेताओं के साथ-साथ दो सुरक्षा बैठकों के लिए निक्स की योजना को भी रद्द कर रहा है। गौरतलब है कि चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका, दुनिया के दो सबसे बड़े कार्बन उत्सर्जक राष्ट्र हैं। दोनों ने पिछले साल ग्लासगो में COP26 शिखर सम्मेलन में एक आश्चर्यजनक जलवायु समझौते का अनावरण किया।

उन्होंने इस दशक में जलवायु कार्रवाई में तेजी लाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया, और "जलवायु संकट को दूर करने" के लिए नियमित रूप से बैठकें करने का वादा किया था।

इससे पहले चीन ने नैंसी पेलोसी पर भी एक्शन भी लिया है। चीन ने उन्हें उनके परिवार समेत प्रतिबंधित कर दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि चीन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी और उनके परिवार को "शातिर" और "भड़काऊ" कार्यों के जवाब में प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। 

दरअसल, चीन 'वन चाइना पॉलिसी' पर यकीन करता है और स्व-शासित, लोकतांत्रिक ताइवान को अपने क्षेत्र के हिस्से के रूप में देखता है। ऐसे में चीन ने पेलोसी की यात्रा को लेकर धमकी देते हुए कहा था कि अमेरिका को इसकी 'कीमत चुकानी' होगी। नैंसी पेलोसी चीन की धमकी के बावजूद अपने एशिया विजिट के दौरान बीते मंगलवार रात ताइपे पहुंची थीं। 

टॅग्स :चीनअमेरिकाUSAनैंसी पेलोसीTaiwan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."