म्यांमा की अदालत ने अपदस्थ नेता सू ची को चार साल की सजा सुनाई

By भाषा | Published: December 6, 2021 01:22 PM2021-12-06T13:22:23+5:302021-12-06T13:22:23+5:30

Myanmar court sentences ousted leader Suu Kyi to four years in prison | म्यांमा की अदालत ने अपदस्थ नेता सू ची को चार साल की सजा सुनाई

म्यांमा की अदालत ने अपदस्थ नेता सू ची को चार साल की सजा सुनाई

बैंकॉक, छह दिसंबर (एपी) म्यांमा की राजधानी की एक विशेष अदालत ने देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू ची को लोगों को उकसाने और कोरोना वायरस संबंधी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का दोषी पाते हुए सोमवार को चार साल कैद की सजा सुनाई। एक कानूनी अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह सजा देश की सत्ता पर एक फरवरी को सत्ता पर सेना के कब्जा करने के बाद से, 76 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता पर चलाए जा रहे कई मुकदमों में से पहले मामले में मिली है। सैन्य तख्तापलट ने उनकी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी की सरकार को अपना दूसरा पांच साल का कार्यकाल शुरू करने से रोक दिया था। उनके खिलाफ एक अन्य मामले में फैसला अगले सप्ताह आने की उम्मीद है।

अगर वह सभी मामलों में दोषी पाई जाती हैं, तो उन्हें 100 साल से अधिक की जेल की सजा हो सकती है। कानूनी अधिकारी ने कहा कि अदालत ने सोमवार को यह स्पष्ट नहीं किया कि सू ची को इनके लिए जेल भेजा जाएगा या उन्हें नजरबंद रखा जाएगा। लोकतंत्र के लिए अपने लंबे संघर्ष में, उन्होंने 1989 से शुरू करते हुए अब तक 15 साल तक नजरबंदी में बिताए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Myanmar court sentences ousted leader Suu Kyi to four years in prison

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे